LATEST NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देवभूमि उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएं! पुष्कर सिंह धामी

रिपोर्ट: शादाब अली : रुड़की

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी

रुड़की : प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा यह पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम राम भगवान श्रीराम द्वारा अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है भगवान श्री राम का जीवन हमें एक श्रेष्ठ समाज और महान राष्ट्र के निर्माण की प्रेरणा देता है उन्होंने कहा आप के मुख्य सेवक के रूप में जनता की सेवा ही मेरे लिए प्रभु श्री राम की सेवा है उत्तराखंड का विकास ही मेरे लिए राम काज है! आइए आज के पावन अवसर पर हम सब संकल्प लें कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देवभूमि उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएं!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इस तरह से पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया गया है यह हमारे लिए एक गर्व की बात है

Shopping Basket