- IBN7INDIA

मंगलौर में ईद के गला रेत कर युवक की हत्या

रुड़की के मंगलौर के मोहल्ला पठान पूरा में आज सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार से युवक का काटकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पूर्व मोहल्ले के एक लड़के की नहर में डूबने से मौत हो गई थी जिसको लेकर उसके परिजनों को शक था कि साहिल ने उसे नहर में डुबो कर हत्या की है जिसके चलते आज ईदुल अज़हा के दिन मृतक के भाई ने साहिल की धारदार चाकू से गला काट कर हत्या कर दी जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कम्प मच गया वही हत्या की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।इस घटना से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है।

जिस तरह से युवक ने मंगलौर में गला रेत कर निर्मम हत्या कर डाली ऐसा लगता है की सोची समझी साजिश के तहत हत्या की गई है क्योंकि आज तो लोग खुशी का त्योहार ईद मनाने में व्यस्त थे लेकिन जिस तरह से मंगलौर कस्बे में दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया गया यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है बदला लेने के लिए ईद के दिन ही एक युवक की गला रेत कर बड़ी कुर्ता के साथ हत्या कर डाली एसपी देहात का कहना है मंगलौर कस्बा चौकी क्षेत्र में एक युवक की चाकू से गला रेस कर हत्या कर डाली हमारे द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी जिसके शव को रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया गया है जिसके द्वारा हत्या की गई है वह पुलिस हिरासत में ले लिया गया है हत्या के कारण का पता करने की कोशिश की जा रही है इस पूरे मामले में जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी

Exit mobile version