Oplus_0

रुड़की//आज कलियर शरीफ में जामिया हमदर्द के वाइस चांसलर प्रोफेसर एम. अफशार आलम ने पहुंच कर देश की तरक्की और अमन के लिए दुआ मांगी। प्रोफेसर एम. अफशार आलम ने कलियर शरीफ साबिर साहब की जियारत कर दरगाह में चादर भी चढ़ाई।

उन्होंने कहा मैं काफी समय से कलियर शरीफ आने की कोशिश कर रहा था आज कई सालों बाद मैं साबिर साहब के दरबार में पहुंचा हूं। साबिर साहब के दरबार में सच्चे दिल से जो मन्नत मांगता है उसकी मन्नत पूरी होती है। मैंने जो मन्नत मांगी थी वह मन्नत मेरी पूरी हुई है।

उन्होंने कहा आज मुझे देहरादून जाना था लेकिन पहले मैंने साबिर साहब की दरगाह में आने का फैसला किया और मुझे यहां पहुंच कर काफी अच्छा लगा और बहुत सुकून भी मिला। मैंने मुल्क के साथ-साथ जामिया हमदर्द और पूरी दुनिया के लिए भी दुआ की है। जिस तरह से पूरी दुनिया के हालात चल रहे है उनको देखते हुए मैने अमन के लिए दुआ मांगी है जल्द से जल्द पूरी दुनिया के हालात ठीक हो और हमारा मुल्क और ज्यादा तरक्की करें।

वाइस चांसलर प्रो.एम. अफशार आलम ने कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कलियर शरीफ आना चाहिए कलियर शरीफ में हमेशा साबिर पाक सबको नवाज़ते है।

प्रोफेसर एम. अफशार आलम आज परिवार सहित दरगाह शरीफ पहुंचे जहां उन्होंने काफी वक्त भी गुजारा। वह कहते हैं मैं काफी समय से कलियर शरीफ आने की कोशिश कर रहा था लेकिन साबिर साहब के दरबार में मेरी अर्जी नहीं लगी थी आज जाकर मेरी अर्जी स्वीकार हुई है जिस वजह से आज मैं साबिर साहब की दरगाह में पहुंचा मेरे साथ मेरा पूरा परिवार आया है उनको भी काफी अच्छा लगा। आगे भी मैं लगातार कलियर शरीफ आता रहूंगा। इस मौके पर श्यामवीर सैनी राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार, राव अफजल पूर्व चेयरमैन, डॉ. सोहराब अली, डॉ. शाहिद सिद्दीकी, अकरम प्रधान, डॉ. सत्येंद्र अशोक, प्रोफेसर अशरफ इक़बाल, एड. राव नावेद, मोहम्मद इकराम, दिलशाद, शादाब अली आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version