
सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अभियंता के खिलाफ खोला मोर्चा कराए गए विकास कार्यों की हो जांच
रुड़की लंढौरा नगर पंचायत एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। यहां के दो सभासदों और तीन सभासद प्रतिनिधियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ ही नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता पर भी गंभीर आरोप है नगर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। सभासदों का कहना है कि दो बुलेरो गाड़ी की सर्विसिंग के लिए करीब 4 से 5 लाख रुपये का खर्च दिखाया गया, जो सवालों के घेरे में है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइटों की खरीद और मरम्मत में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है।इतना ही नहीं, चौक-चौराहों पर लगे वॉटर कूलरों की रिपेयरिंग में भी गड़बड़ी की बात सामने आई है। आरोप है कि सरकारी धन का गलत इस्तेमाल करते हुए पहले से बनी साफ-सुथरी सड़कों को उखाड़कर दोबारा निर्माण दिखाया गया, जिससे पैसे का दुरुपयोग किया गया। सभासदो ने कहा जो प्रस्ताव हमारी ओर से दिए गए हैं। उन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और नगर पंचायत अपनी मनमानी कर रही है।सभासदों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
लंढौरा में सभासदों के द्वारा प्रेस वार्ता कर नगर पंचायत अध्यक्ष और लंढौरा नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता पर गंभीर आरोप लगाया उनका साफ तौर से कहना था ऐसा लगता है कि दोनों लोग मिलकर सरकार के पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं और जो विकास कार्य नगर में होने चाहिए वह न कर कर अपनी मनमर्जी से ही उसे पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है उन्होंने कहा अगर जल्द ही सरकार ने उनके द्वारा कराई गई विकास कार्यों की जांच नहीं कराई तो आने वाले समय में वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे
अब देखना यह होगा अपने ऊपर लगे आरोपी का लंढौरा नगर पंचायत किस तरह से जवाब देती है या पूरा मामला फिर से रफा दफा कर दिया जाएगा