📅 सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं को दिया सेवा, स्वच्छता और संस्कारों का संदेश रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी अमरोहा स्थित फार्म हाउस पर बिना अनुमति प्रवेश का आरोप,

रुड़की में तेजी से खुल रहे हुक्का पार्लर, युवाओं के भविष्य को लेकर उठे सवाल

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 8 सितंबर 2026 (1 महीने पहले) 👁 139 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
रुड़की में तेजी से खुल रहे हुक्का पार्लर, युवाओं के भविष्य को लेकर उठे सवाल

रुड़की में तेजी से खुल रहे हुक्का पार्लर, युवाओं के भविष्य को लेकर उठे सवाल

प्रशासन की अनुमति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं, जांच की मांग; 500 से 1500 रुपये तक वसूले जाने का दावा

रुड़की। एक ओर युवा अपने बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा और करियर की दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से खुल रहे हुक्का पार्लरों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, रुड़की और हरिद्वार के आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर हुक्का पार्लर संचालित किए जा रहे हैं, जहां युवाओं को हुक्का परोसे जाने की बात सामने आ रही है।
सूत्रों का दावा है कि कुछ हुक्का पार्लरों के संचालन के लिए संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति ली गई है या नहीं, यह जांच का विषय है। कोतवाली गंगनहर और सिविल लाइंस क्षेत्र में नए हुक्का पार्लरों के खुलने की चर्चा है। ऐसे प्रतिष्ठानों में कम उम्र के युवाओं के पहुंचने को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि कुछ स्थानों पर हुक्का सेवन के लिए 500 से 1500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि बिना आवश्यक अनुमति के ऐसे प्रतिष्ठान संचालित हो रहे हैं या वहां नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, तो संबंधित विभागों द्वारा जांच कर कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रशासन और पुलिस स्तर पर लगातार अभियान चलाए जाते हैं। ऐसे में हुक्का पार्लरों के संचालन की जांच और वहां आने वाले युवाओं की उम्र समेत अन्य नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।
अब देखना यह है कि प्रशासन द्वारा रुड़की और आसपास संचालित हो रहे हुक्का पार्लरों की जांच की जाती है या नहीं और नियमों का उल्लंघन मिलने पर क्या कार्रवाई होती है।