NEWS

  • PublishedJune 2, 2026

रुड़की नगर निगम में तैनात स्वास्थ्य अधिकारी को हरिद्वार जिला कारागार का अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई

रुड़की। डॉ. कुंदन कुमार, जो कि नगर निगम रुड़की में स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, को अब हरिद्वार जिला कारागार के स्वास्थ्य संबंधी कार्यों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. कुंदन कुमार ने बताया कि जेल में बंद कैदियों के लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किए जाएंगे तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से गर्मी के मौसम को देखते हुए कैदियों को खान-पान, स्वच्छता और गर्मी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
डॉ. कुंदन कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि कैदियों के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की बीमारी या समस्या को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। प्रशासन का उद्देश्य जेल में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करना है, जिससे कैदियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

Written By
admin

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »