NEWS

  • PublishedJune 15, 2026

76.50 लाख श्रद्धालु, शून्य अव्यवस्था, एसएसपी नवनीत भुल्लर मॉडल रहा सफल!

एसएसपी भुल्लर की अगुवाई में आस्था का महासंगम, 76.50 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुलिस की बेहतरीन व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की सराहना

रुड़की। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा। हर की पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर सायंकालीन गंगा आरती तक लगभग 76 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के बावजूद पूरा स्नान पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का नेतृत्व बेहद महत्वपूर्ण रहा। उनके निर्देशन में जनपद पुलिस, यातायात पुलिस, पीएसी, होमगार्ड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाई। घाटों, पार्किंग स्थलों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने में जुटे सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रही, जिसे सभी ने पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों सहित देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी हरिद्वार पुलिस की व्यवस्थाओं की खुलकर प्रशंसा की। श्रद्धालुओं का कहना था कि भारी भीड़ के बावजूद पुलिस कर्मी लगातार मार्गदर्शन करते रहे और व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। सोमवार की देर शाम तक श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा और स्नान का क्रम लगातार चलता रहा। पुलिस और प्रशासन की सतर्कता तथा बेहतर समन्वय के चलते यह विशाल धार्मिक आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफल रहा, जो हरिद्वार पुलिस की कार्यकुशलता का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया।

Written By
admin

Prev Post

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »