NEWS

  • PublishedApril 22, 2026

रुड़की बीटी गंज छोटी गली में तैयार किया जा रहा एक बड़ा कमर्शियल कंपलेक्स क्या इस भवन में मानकों के अनुसार किया जा रहा कार्य

रुड़की हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का साफ तौर से कहना है जो भी निर्माण शहर में किए जाएंगे वह मानचित्र के हिसाब से ही किए जाएंगे
रुड़की बी टी गंज में एक कमर्शियल कंपलेक्स तैयार किया जा रहा है इस कंपलेक्स को मानकों के अनुसार तैयार नहीं किया जा रहा है बिना मानक के ही छोटे रास्ते पर एक कमर्शियल भवन तैयार क्या जा रहा है इस भवन में बेसमेंट भी बनाया गया है लेकिन जिस तरह से कंपलेक्स स्वामी के द्वारा छोटे रास्ते पर कमर्शियल भवन तैयार कराया जा रहा है यह अब आसपास के लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है

जिस जगह यह कंपलेक्स तैयार कराया जा रहा है यहां पर कुछ महीने पहले एक भवन में आग लग गई थी और फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था क्योंकि यह भीड़ भाड़ वाला इलाका है और यहां पर दिन और रात के समय काफी भीड़ रहती है रुड़की और आसपास के क्षेत्र के लोग बी टी गंज में खरीदारी करने के लिए करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं छोटे से रास्ते पर एक बड़ा कंपलेक्स तैयार कराया जा रहा है यह अपने आप में सवाल खड़ा करता है हरिद्वार विकास प्राधिकरण का साफ तौर से कहना है जो भी कंपलेक्स तैयार किया जाएगा वह मानकों के अनुसार होगा

लेकिन इस भवन स्वामी को तो हरिद्वार विकास प्राधिकरण के नियमों से कोई लेना-देना ही नहीं तभी तो बड़ा कमर्शियल कंपलेक्स तैयार कराया जा रहा है

सूत्रों का कहना है सवाल तो उन विभाग को पर भी खड़ा हो रहा है जिन विभागों के द्वारा इस तरह से सक्रिय रास्ते पर बनाएं जा रहे कंपलेक्सों को एनओसी दे दी जाती है
एनओसी देने वाले विभागों के द्वारा क्या मौके पर जाकर नहीं देखा जाता कि उनके द्वारा जिस भवन को एनओसी दी जा रही है वह मानक पूरे करता भी है या नहीं

जब इस विषय पर रुड़की में तैनात हरिद्वार विकास प्राधिकरण के जेई से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया हमारे पास लगातार कुछ शिकायतें आ रही थी जिस पर हमारे द्वारा संज्ञान लेकर हमने छोटे रास्ते पर बनाए जा रहे कमर्शियल कंपलेक्स का काम अभी रुकवा दिया है और आगे की कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की जाएगी

Written By
admin

Prev Post

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »