NEWS

  • PublishedJune 24, 2026

रुड़की । मोहर्रम के अवसर पर गंग नहर कोतवाली में पुलिस उपाधीक्षक सुश्री ओशिन जोशी की अध्यक्षता में नगर क्षेत्र के सभी मुस्लिम समुदाय के अखाड़ों के सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से मोहर्रम के जुलूस व अखाड़ों की सुरक्षा व शांति व्यवस्था को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। सी ओ जोशी ने कहा कि कोई भी नई परम्परा मार्ग व जुलूस को लेकर शुरू नही की जाएगी तथा सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्ति जनक व अशोभनीय वीडियो पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।उन्होंने कहा कि कोई भी त्योहार हो शांति और सौहार्द का संदेश देता है इसलिए मोहर्रम के अवसर हमें शालीनता और साम्प्रदायिक सद्भाव का परिचय देते हुए इस बलिदान दिवस को सम्पन्न कराना है।नगर के विभिन्न अखाड़ों के खलीफाओं ने कई मामूली समस्याओं को रखा जिनमें 10 मोहर्रम को यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से व्यवस्थित किया जाना , बाजार मार्ग पर उचित पुलिस व्यवस्था किया जाना शामिल रहा।बैठक में शिया समुदाय के सदर ने पूर्व की भांति मातमी जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकालने का विश्वास दिलाया।। कोतवाली प्रभारी मणि भूषण श्रीवास्तव ने कहा कि अखाड़ों के खलीफाओं को ये सुनिश्चित करना है कि कोई भी असामाजिक तत्व जुलूस में शामिल होकर उपद्रव या अफवाह फैलाने की कोशिश न करे । सिविल लाइन कोतवाली एस एस आई धर्मेंद्र राठी ने कहा कि पुलिस इस बात की भी पूरी निगरानी करेगी कि अखाड़े में शामिल कोई भी युवा किसी भी प्रकार का नशा करके हुड़दंग बाज़ी न करे।संयुक्त मुस्लिम अखाड़ा परिषद के संरक्षक अंतरराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलोरी ने कहा कि रुड़की में मोहर्रम हो,रामलीला हो,कावड़ यात्रा हो अथवा ईद- होली ,सब धर्मो के लोग आपस में एक दूसरे के त्योहारों को प्रेम के साथ मिल कर मनाते हैं। इस अवसर ,विकास त्यागी, सलमान फरीदी एस पी ओ,सोनू साबरी, ताज़िया कमेटी अम्बर तालाब के सदर मो याक़ूब, इंडियन अंजुमन अखाड़ा के शावेज़, शाहरुख,, अकबरी अखाड़ा आजादनगर के अखलाक, नसीर , साबरी अखाड़ा के अरमान,शाने अकबरी अखाड़ा के रियाज़ साबरी आदि ने विचार व्यक्त किये। संचालन अफ़ज़ल मंगलोरी द्वारा किया गया।

Written By
admin

Prev Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »