NEWS

  • PublishedJuly 27, 2025
Oplus_0

रूड़की भारतीय ब्राह्मण समाज महिला शाखा के द्वारा श्री गार्डन आदर्शनगर में हरियाली तीज का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज की संरक्षिका सुदेश शर्मा, ममता शर्मा, अनीता शर्मा एवं नीलम शर्मा ने हरियाली तीज का महत्व बताते हुए अपना प्रेरक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में प्रकृति हरा भरा स्वरूप धारण कर जीवन को आनंदपूर्वक जीने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में पारंपरिक लोकगीत गाए गए तथा संगीत आधारित भिन्न भिन्न खेलों का आनन्द लिया और पुरस्कार प्राप्त किए। समाज की वरिष्ठ महिलाओं ने भी आधुनिक संगीत और खेलों में नई पीढ़ी का पूरा साथ दिया और कहा कि समय के साथ साथ नई नई चीजें आती ही हैं फिर भी हमें कभी भी अपने संस्कारों को नहीं छोड़ना चाहिए। सभी ने घेवर और भोजन का आनंद लिया और अध्यक्ष दीपा कौशिक ने सभी बहनों को हरियाली तीज की बधाई तथा शुभकामनाएं दी तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। महामंत्री पुष्पा शर्मा, कोषाध्यक्ष रीमा शर्मा, मिथिलेश शर्मा, पूनम शर्मा, दीपशिखा शर्मा, सीमा शर्मा, गौरी शर्मा, अरुणिमा शर्मा, अनीता कौशिक, रचना शर्मा, दीपा गौतम, नीरा कपिल, रेनू शर्मा, सुलक्षणा सेमवाल, राधा शर्मा, नीलम शर्मा, निशा शर्मा, गार्गी कौशिक, नेहा, मानवी कौशल, स्वस्तिका, आरूषी, शर्मिला शर्मा, मीरा भारद्वाज, शालू शर्मा, प्रिया शर्मा आदि सैंकड़ों महिलाओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Written By
admin

Prev Post

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »