NEWS

  • PublishedFebruary 7, 2026
Oplus_131072

रुड़की भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं,

रुड़की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल दिशा-निर्देशन एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन के संकल्प को साकार करते हुए आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा “वृहद स्वच्छता अभियान – एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह के नेतृत्व में रुड़की विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12, देव नारायण नगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता की शपथ के साथ हुई, जिसमें उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इसके पश्चात भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने मिलकर गलियों, सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह हमारी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से पूरे देश में स्वच्छता को एक जनआंदोलन का रूप दिया है, और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य इस दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है। डॉ. सिंह ने स्वच्छता के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वच्छ वातावरण से न केवल बीमारियों से बचाव होता है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और अनुशासन भी विकसित होता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले एवं कार्यस्थल को स्वच्छ रखें, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें और कूड़े का निस्तारण निर्धारित स्थानों पर ही करें। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी ही इसकी सबसे बड़ी सफलता है।
कार्यक्रम के दौरान

भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गॉड, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह,जिला मंत्री सतीश सैनी ,नवनीत सिंह, कार्यालय प्रभारी कदम सिंह, सह प्रभारी अंकित गौतम, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुदेश चौधरी, सजल कौशिक मंडल पदाधिकारी, वार्ड स्तर के कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि “स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत” का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी को समझे।

Written By
admin

Prev Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »