NEWS

  • PublishedFebruary 14, 2026
Oplus_131072

सांतर शाह गांव के पास एक जमीन की कर डाली दो रजिस्ट्री

रुड़की तहसील के सांतर शाह गांव के पास एक आश्रम के नाम पर दबंगो पर ताहिर और गुलाम साबिर नाम की निजी भूमि पर गुंडागर्दी के बल पर जबरन कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगा है। जिसके चलते मौके पर दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए थे पीड़ित परिवार का आरोप है के उनके द्वारा लगातार प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है। लेकिन प्रशासन ऐसा लगता है कुछ लोगों के दबाव में काम कर रहा है क्योंकि लगातार हमारे द्वारा प्रशासन से अपील की जा रही है मौके पर आकर पूरे मामले की जांच की जाए लेकिन प्रशासन की टीम मौके पर नहीं आ रही है

बता दे की ताहिर और गुलाम साबिर परिवार के द्वारा सांतर शाह गांव के पास तीन दुकानों की भूमि करीब 5 साल पहले खरीदी गई थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ लोग आश्रम के नाम पर उनकी भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। उन लोगों का कहना है आश्रम के दबंगो के दबाव में आकर प्रशासन भी उनकी नहीं सुन रहा है। जिसके चलते कल भी मौके पर हंगामे में जैसे हालात हो गए थे जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों को शांत किया

पीड़ित परिवार ने आज शनिवार को करीब 3:00 बजे बातचीत में बताया कि वह कानून के दायरे में रहकर काम करने वाले लोग है। जो किसी तरह का विवाद नहीं चाहते है। और अगर इसी तरह से गुंडागर्दी के बल पर भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया गया तो वह हाई कोर्ट की शरण लेंगे और कानून के अनुसार अपनी भूमि की लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में पीड़ित परिवार के लोग और ग्रामीण मौजूद रहे है।

Written By
admin

Prev Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »