📅 गुरुवार, 9 जुलाई 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े चोरी, 25-30 हजार की नकदी ले उड़ा आरोपी; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात पंजाब जाएगी पुलिस टीम नशे के पूरे नेटवर्क पर शिकंजा सोलानी पुल का इंतजार खत्म! नवंबर से पहले दौड़ेंगे वाहन, मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया दावा “सीनियर लाइन में, जूनियर सिंहासन पर!” रुड़की । मोहर्रम के अवसर पर गंग नहर कोतवाली में पुलिस उपाधीक्षक सुश्री ओशिन जोशी की अध्यक्षता में नगर क्षेत्र के सभी मुस्लिम समुदाय के अखाड़ों के… देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी रुड़की की वायर निर्माण इकाई पर राज्य कर विभाग का शिकंजा, फर्जी बिलों से जीएसटी चोरी का खुलासा सार्वजनिक सड़क पर कब्जे की कोशिश? कृष्ण कुंज विहार में गड़े लोहे के पिलरों पर बवाल!

रुड़की। रामपुर नगर पंचायत के झोजा समाज के लोगों ने आज नगर पंचायत अध्यक्ष परवेज सुल्तान के साथ ही उसके भाई नावेद , ड्राइवर व साथियों के खिलाफ…

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 26 जून 2025 (1 साल पहले) 👁 1.5K बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
रुड़की। रामपुर नगर पंचायत के झोजा समाज के लोगों ने आज नगर पंचायत अध्यक्ष परवेज सुल्तान के साथ ही उसके भाई नावेद , ड्राइवर व साथियों के खिलाफ…

गुरुवार की दोपहर रामपुर नगर पंचायत के सैकड़ो की तादाद में झोजा समाज के लोग रोडवेज स्थित कचहरी में एसपी देहात कार्यालय पर पहुंचे जहां उन्होंने रामपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष परवेज सुल्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक ज्ञापन प्रेषित किया। दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि झोजा समाज व अन्य के विरुद्ध नगर पंचायत अध्यक्ष परवेज व उसके परिवार द्वारा अभद्र टिप्पणी करने व समाज के लोगों के साथ 24 जून को मारपीट करने के साथ ही गंग नहर कोतवाली में भी समाज के लोगों के साथ टिप्पणी की गई। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध मुकदमों के आधार व समाज के लोगों को टारगेट करने व अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाए। क्योंकि परवेज के खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज है। उन्होंने कहा कि 24 जून को परवेज अध्यक्ष ने गंग नहर कोतवाली में पुलिस के सामने ही पुलिस के साथ धक्का मुक्की कर गांव के हारून पुत्र मुंफेत को थाने के अंदर ही गाली गलौज व मारने की नियत से जोज समाज का नाम लेकर अभद्रता की गई। उन्होंने कहा कि 24 जून को परवेज अध्यक्ष के कहने पर नगर पंचायत के कर्मचारी द्वारा झूठी तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है उसको तत्काल खत्म कर एफआर लगाई जाए। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष तमंचा व पिस्टल लगाकर घूमता है और लोगों पर रोब ग़ालिब करता है, इसके तमंचे/पिस्टल को भी जप्त कर कानूनी कार्रवाई की जाए। जिसकी वीडियो भी मौजूद है। उन्होंने कहा इतना ही नहीं अध्यक्ष द्वारा नगर में पंचायत के कर्मचारियों को भी उकसा कर कहां गया है की झोजा समाज के लोगों का काम ना किया जाए। उन्होंने ज्ञापन सौंप मांग की है कि सभी बिंदुओं का संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष पर कार्रवाई की जाए उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उक्त मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गंगनहरथाने का ग्राफ किया जाएगा।