📅 शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हरिद्वार पुलिस का सघन चेकिंग अभियान उर्स मेले को लेकर कलियर पुलिस ने तेज की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद राष्ट्र एकता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश नजूल जमीन पर ‘निर्माण का खेल’! तिरंगे की शान में गूंजा रुड़की, भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब बरेली से झंडा लेकर 150 जायरीनों का जत्था पहुंचा कलियर, 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार 95 वर्षीय अम्मा जगवती देवी ने सिखाया पारंपरिक नृत्य

रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े चोरी, 25-30 हजार की नकदी ले उड़ा आरोपी; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 8 जुलाई 2026 (1 महीने पहले) 👁 108 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े चोरी, 25-30 हजार की नकदी ले उड़ा आरोपी; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

पहले मंगाई इडली, फिर किचन में कैद किया कर्मचारी... गल्ला साफ कर फरार हुआ शातिर

रुड़की के साउथ फ्यूजन रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े चोरी, 25-30 हजार की नकदी ले उड़ा आरोपी; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में नीलम टॉकीज के पास स्थित साउथ फ्यूजन रेस्टोरेंट में एक शातिर चोर ने बेहद चालाकी से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ग्राहक बनकर रेस्टोरेंट पहुंचा और पहले इडली का ऑर्डर दिया। जैसे ही कर्मचारी ऑर्डर तैयार करने के लिए किचन में गया, आरोपी ने बाहर से किचन का दरवाजा बंद कर उसे अंदर कैद कर दिया। इसके बाद वह सीधे कैश काउंटर तक पहुंचा और गल्ले में रखी करीब 25 से 30 हजार रुपये की नकदी बैग में भरकर फरार हो गया।
घटना के समय रेस्टोरेंट का मैनेजर सामान लेने बाहर गया हुआ था। कुछ देर बाद लौटने पर उसे किचन से कर्मचारी की आवाज सुनाई दी। दरवाजा खोलने के बाद पूरी घटना का खुलासा हुआ। जब कैश काउंटर की जांच की गई तो गल्ला खाली मिला।
रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर आरोपी की पूरी करतूत सामने आ गई। इसके बाद रेस्टोरेंट स्वामी तपेश शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।