📅 सोमवार, 16 नवंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
पहाड़ों में उतरे आचार्य बालकृष्ण, किसानों के लिए तलाश रहे खेती की नई राह सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं को दिया सेवा, स्वच्छता और संस्कारों का संदेश रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी

दिन बाद गंगनहर पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मुकदमा, पीड़ित परिवार को मिला इंसाफ का भरोसा

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 14 नवंबर 2026 (1 दिन पहले) 👁 82 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
दिन बाद गंगनहर पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मुकदमा, पीड़ित परिवार को मिला इंसाफ का भरोसा

दिन बाद गंगनहर पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मुकदमा, पीड़ित परिवार को मिला इंसाफ का भरोसा

रामपुर चुंगी के पास युवक को जबरन गाड़ी में ले जाकर मारपीट करने का आरोप, उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चुंगी के समीप युवक के साथ मारपीट कर उसे जबरन गाड़ी में ले जाने के मामले में आखिरकार आठ दिन बाद गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के बाद अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
इस मामले में घायल युवक का परिवार पिछले एक सप्ताह से लगातार गंगनहर कोतवाली के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि युवक के साथ हुई घटना के बावजूद शुरुआत में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी शिकायत रखी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच की और आखिरकार आठ दिन बाद अपहरण की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है कि मुकदमा दर्ज होना न्याय की दिशा में पहला कदम है, लेकिन अभी उन्हें इंसाफ मिलना बाकी है। परिवार ने आरोप लगाया कि जिस तरह उनके भाई को जबरन गाड़ी में ले जाकर मारपीट की गई, वह बेहद गंभीर अपराध है। इसके अलावा घटना के बाद परिवार को लगातार धमकियां भी मिल रही थीं।
परिजनों ने उच्च अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि उनके हस्तक्षेप के बाद निष्पक्ष जांच की उम्मीद जगी है। परिवार को भरोसा है कि पुलिस आगे भी निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी और उन्हें न्याय दिलाएगी।