📅 रविवार, 11 अक्टूबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं को दिया सेवा, स्वच्छता और संस्कारों का संदेश रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी अमरोहा स्थित फार्म हाउस पर बिना अनुमति प्रवेश का आरोप,

सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं को दिया सेवा, स्वच्छता और संस्कारों का संदेश

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 10 अक्टूबर 2026 (1 दिन पहले) 👁 56 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं को दिया सेवा, स्वच्छता और संस्कारों का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं को दिया सेवा, स्वच्छता और संस्कारों का संदेश

रामगोपाल कंसल ने छात्राओं को किया संबोधित, कहा— मजबूत समाज से ही विकसित भारत का निर्माण संभव

रुड़की। सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बंदा रोड, भारत नगर स्थित अन नूर इस्लामिक जूनियर हाई स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रामगोपाल कंसल वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय की करीब 250 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामगोपाल कंसल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, स्वच्छता, संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश है। सेवा का अर्थ केवल किसी जरूरतमंद को वस्तु देना नहीं है, बल्कि बुजुर्गों की सहायता करना, बच्चों को पढ़ाई में मदद करना, विद्यालय को स्वच्छ रखना, पेड़-पौधों की रक्षा करना, पानी बचाना और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी सेवा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन, जनकल्याण और विकास को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं से समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिला है। जनधन योजना के माध्यम से लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने, उज्ज्वला योजना के जरिए परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने, जल जीवन मिशन के तहत घरों तक पेयजल पहुंचाने और गरीब परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने जैसे कार्य किए गए हैं।

रामगोपाल कंसल ने छात्राओं को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि सभी को कूड़ा कूड़ेदान में डालना चाहिए और विद्यालय की दीवारों को गंदा नहीं करना चाहिए। विद्यालय स्वच्छ रहेगा तो आसपास का वातावरण भी स्वच्छ रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहना प्रत्येक परिवार की प्राथमिक जरूरत है। आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे देश का भविष्य हैं। इनमें से कोई डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, वैज्ञानिक या खिलाड़ी बनकर समाज और देश की सेवा करेगी। इसके लिए जरूरी है कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, अनुशासन में रहें और अपने गुरुजनों का सम्मान करें।

उन्होंने कहा कि सेवा से संस्कार, संस्कार से चरित्र और चरित्र से मजबूत समाज का निर्माण होता है। मजबूत समाज ही विकसित भारत की नींव है। सभी को मिलकर ऐसा प्रयास करना चाहिए, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और विजन को साकार किया जा सके।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक कमेटी के सदस्य उबैद मलिक, कार्यक्रम संचालक अहसान मलिक, अध्यापिकाएं नाहिद अफरोज, नाहिद अंजुम, मुबाशिरा गौर, जेबा मलिक, शमा मलिक और हुदा सैफी सहित विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।