📅 मंगलवार, 24 नवंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
पहाड़ों में उतरे आचार्य बालकृष्ण, किसानों के लिए तलाश रहे खेती की नई राह सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं को दिया सेवा, स्वच्छता और संस्कारों का संदेश रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी

करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 24 नवंबर 2026 (3 घंटे पहले) 👁 42 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस ने दबोचा

असली भूमि स्वामी की जगह खड़ा किया था फर्जी व्यक्ति, कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर कराई थी रजिस्ट्री; अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी

देहरादून। भूमि बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर असली भूमि स्वामी के स्थान पर फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री कराने और वादी से करोड़ों रुपये की रकम हड़पने का आरोप है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को सहस्रधारा रोड निवासी करन शर्मा ने थाना राजपुर में तहरीर देकर बताया कि संजय त्यागी और उसके अन्य साथियों ने भूमि विक्रय के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की। आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और रजिस्ट्री के दौरान असली भूमि स्वामी के स्थान पर एक फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर दिया। इसके बाद वादी की पत्नी के पक्ष में भूमि की रजिस्ट्री कराई गई और जमीन बेचने के नाम पर उनसे करोड़ों रुपये की धनराशि ले ली गई।
वादी का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और इसके बाद फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना राजपुर में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 224/2026 के तहत धारा 420, 467, 468, 471 और 506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरों और मैनुअल पुलिसिंग की मदद से कार्रवाई करते हुए संजय त्यागी और परविंदर कुमार को आईटी पार्क के पिछले गेट के पास धोरण रोड से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद विवेचना में आईपीसी की धारा 120बी की बढ़ोतरी की गई है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
गिरफ्तार आरोपी
संजय त्यागी पुत्र सालिक चंद्र त्यागी, निवासी फ्लैट नंबर 10, महादेव अपार्टमेंट, गैस गोदाम, थाना राजपुर, देहरादून।
परविंदर कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी राजेश्वर नगर, लेन नंबर 6, सहस्रधारा रोड, देहरादून।
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक प्रवेश रावत, चौकी प्रभारी आईटी पार्क।
कांस्टेबल अमित।
कांस्टेबल विशाल।
कांस्टेबल रोबिन।