📅 शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
पहाड़ों में उतरे आचार्य बालकृष्ण, किसानों के लिए तलाश रहे खेती की नई राह सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं को दिया सेवा, स्वच्छता और संस्कारों का संदेश रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी

दबाव के बावजूद नहीं डिगे कदम

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 12 नवंबर 2026 (9 घंटे पहले) 👁 48 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
दबाव के बावजूद नहीं डिगे कदम

14 लाख की दिनदहाड़े लूट का खुलासा करने वाले इंस्पेक्टर नरेश राठौर संगठनों के निशाने पर, दबाव के बावजूद नहीं डिगे कदम

देहरादून में व्यापारी से हुई 14 लाख रुपये की लूट का
खुलासा करने के बाद पटेलनगर थाना प्रभारी की कार्रवाई को लेकर उठे सवाल, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कुछ संगठनों ने जताई नाराजगी

रुड़की। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कुछ दिन पहले दिनदहाड़े एक व्यापारी से हुई 14 लाख रुपये की लूट के मामले का पटेलनगर पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में पटेलनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद इंस्पेक्टर नरेश राठौर कुछ संगठनों के निशाने पर आ गए हैं।
जानकारी के अनुसार, व्यापारी से लूट की यह वारदात बेहद शातिराना अंदाज में अंजाम दी गई थी। घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह पहले वाहन को टक्कर मारने का बहाना बनाया गया और फिर गाड़ी में रखे व्यापारी के 14 लाख रुपये लेकर आरोपी फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई।
पटेलनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की गहनता से जांच की और आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामला एक नया मोड़ लेता नजर आया। बताया जा रहा है कि जिस व्यापारी के साथ लूट हुई, वह प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ा है, जबकि गिरफ्तार आरोपियों में से एक के बारे में किसी संगठन से जुड़े कार्यकर्ता होने की बात सामने आई है। इसके बाद कुछ संगठनों की ओर से इंस्पेक्टर नरेश राठौर की कार्रवाई पर नाराजगी जताई जाने लगी।
ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या किसी संगठन से जुड़े होने के कारण किसी आरोपी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई प्रभावित होनी चाहिए? कानून की नजर में अपराध करने वाला व्यक्ति केवल आरोपी होता है और उसके खिलाफ कार्रवाई साक्ष्यों एवं कानून के आधार पर होनी चाहिए। यदि पुलिस ने जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी की है तो उस कार्रवाई पर बेवजह दबाव बनाने की कोशिश को उचित नहीं ठहराया जा सकता।
गौरतलब है कि इंस्पेक्टर नरेश राठौर हरिद्वार जिले के कई थानों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें एक तेजतर्रार और सख्त पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनकी कार्यशैली को लेकर यह चर्चा रही है कि वह अपराध और अपराधियों के प्रति किसी तरह का नरम रुख अपनाने के पक्षधर नहीं हैं। उनका मानना है कि अपराध करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होना जरूरी है।
बहरहाल, 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े हुई लूट का खुलासा करने वाली पुलिस टीम की कार्रवाई के बाद पैदा हुआ यह विवाद अब चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल यही है कि पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र माहौल मिलेगा या फिर किसी आरोपी से जुड़े संगठन का दबाव कानून की कार्रवाई पर हावी होने की कोशिश करेगा।