📅 रविवार, 4 अक्टूबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी अमरोहा स्थित फार्म हाउस पर बिना अनुमति प्रवेश का आरोप, पॉपुलर के बाग में छापेमारी, 280 किलो गोमांस बरामद एक आरोपी गिरफ्तार, आठ गोवंशीय पशुओं को कराया गया आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न

अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान,

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 4 अक्टूबर 2026 (7 घंटे पहले) 👁 36 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान,

रुड़की। रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में अग्निवीर भर्ती को लेकर प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए एसडीएम चौक से मिलिट्री चौक तक जीरो जोन घोषित किया गया है। यह व्यवस्था 5 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी।
सीओ रुड़की ओसियन जोशी से मिली जानकारी के अनुसार, अग्निवीर भर्ती के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत प्रतिदिन रात 12 बजे से सुबह 10 बजे तक एसडीएम चौक से मिलिट्री चौक तक का मार्ग पूरी तरह जीरो जोन रहेगा। इस दौरान इस मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
प्रशासन के अनुसार, अग्निवीर भर्ती में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में भीड़ और जाम की स्थिति से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस दौरान एसडीएम चौक से मिलिट्री चौक की ओर जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में नहर पटरी और एसबीआई की ओर से आवागमन करना होगा।
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात प्लान का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। इससे भर्ती प्रक्रिया के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।