📅 सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी अमरोहा स्थित फार्म हाउस पर बिना अनुमति प्रवेश का आरोप, पॉपुलर के बाग में छापेमारी, 280 किलो गोमांस बरामद एक आरोपी गिरफ्तार, आठ गोवंशीय पशुओं को कराया गया

रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 5 अक्टूबर 2026 (10 घंटे पहले) 👁 30 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं

रुड़की विधानसभा में चुनावी हलचल तेज, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष रुड़की दीपक शर्मा के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा

रुड़की। विधानसभा चुनाव 2027 जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होती जा रही हैं। मौजूदा विधायक जहां अपनी-अपनी सीट बचाने के लिए रणनीति और सियासी समीकरणों को साधने में जुटे हैं, वहीं संभावित नए दावेदारों के नाम सामने आने से चुनावी माहौल और दिलचस्प होता जा रहा है।

हरिद्वार जिले की विभिन्न विधानसभा सीटों पर इस बार नए राजनीतिक समीकरण बनने की चर्चाएं हैं।

इसी क्रम में रुड़की विधानसभा सीट को लेकर भी सियासी हलचल तेज होती नजर आ रही है। चर्चा है कि सभी पत्रकारों के द्वारा इस बार पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा को रुड़की विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है क्योंकि प्रेस क्लब के अध्यक्ष रहते हुए दीपक शर्मा ने पत्रकारों की लड़ाई लड़ने का भी काम किया और रुड़की को प्रेस क्लब दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी

हालांकि अभी तक दीपक शर्मा की ओर से चुनाव लड़ने या किसी राजनीतिक दल में शामिल होने को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि वह चुनाव मैदान में उतरते हैं तो किस राजनीतिक दल का दामन थामेंगे। इसका जवाब आने वाले समय में ही स्पष्ट हो सकेगा।

दीपक शर्मा लंबे समय से रुड़की और आसपास के क्षेत्र में पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं और विभिन्न बड़े मीडिया संस्थानों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। क्षेत्र में उनकी सक्रियता और सामाजिक संपर्क को देखते हुए यदि वह चुनाव मैदान में उतरते हैं तो इसका असर रुड़की विधानसभा के मौजूदा राजनीतिक समीकरणों पर पड़ सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि दीपक शर्मा वास्तव में चुनावी मैदान में उतरते हैं या नहीं और यदि वह चुनाव लड़ते हैं तो किस पार्टी के टिकट पर अपनी दावेदारी पेश करते हैं। उनके चुनाव मैदान में आने से किन राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों के समीकरण प्रभावित होते हैं, यह आने वाला समय ही तय करेगा।