📅 बुधवार, 18 नवंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
पहाड़ों में उतरे आचार्य बालकृष्ण, किसानों के लिए तलाश रहे खेती की नई राह सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं को दिया सेवा, स्वच्छता और संस्कारों का संदेश रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी

एचआरडीए के नियमों को ठेंगे पर रखकर खड़ा हो रहा भवन

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 16 नवंबर 2026 (1 दिन पहले) 👁 72 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
एचआरडीए के नियमों को ठेंगे पर रखकर खड़ा हो रहा भवन

एचआरडीए के नियमों को ठेंगे पर रखकर खड़ा हो रहा भवन! कागजों में नक्शा पास, मौके पर मनमानी

सालियर में स्वीकृत मानचित्र से इतर निर्माण का आरोप, बिना नक्शे के बेसमेंट बनाने की चर्चा

रुड़की। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) की चेतावनी और जागरूकता अभियान का निर्माणकर्ताओं पर कोई खास असर होता नजर नहीं आ रहा है। प्राधिकरण लगातार लोगों से स्वीकृत मानचित्र के अनुसार ही आवासीय और व्यावसायिक भवन बनाने की अपील कर रहा है, लेकिन धरातल पर तस्वीर कुछ और ही दिखाई दे रही है। कहीं स्वीकृत नक्शे से अधिक मंजिलें खड़ी की जा रही हैं तो कहीं बिना अनुमति बेसमेंट बनाने के आरोप सामने आ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर एचआरडीए के नियमों का पालन कौन कराएगा?
**नक्शा पास कराया अपनी जगह, निर्माण में अपनी मर्जी!**
सूत्रों के मुताबिक रुड़की-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सालियर चौकी के समीप एक व्यावसायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि भवन का मानचित्र स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण उसी के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि भवन के लिए बेसमेंट का मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया, इसके बावजूद निर्माणकर्ता ने पूरा बेसमेंट तैयार कर दिया। यदि यह जानकारी सही है तो यह प्राधिकरण के नियमों को खुलेआम चुनौती देने जैसा है। सवाल यह भी है कि जब मानचित्र स्वीकृत कराया गया है तो निर्माणकर्ता उसी के अनुसार काम क्यों नहीं कर रहा?
**जागरूकता अभियान खूब, धरातल पर कार्रवाई कब?**
एचआरडीए की ओर से लगातार लोगों को मानचित्र स्वीकृति के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रक्रिया भी सरल बनाई जा रही है, लेकिन नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रभावी निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या विभाग की नजर इस निर्माण पर नहीं पड़ी या फिर कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है? इस संबंध में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यदि इस तरह का मामला है तो जांच कराई जाएगी और अनियमितता मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि प्राधिकरण इस निर्माण की जांच कर कब कार्रवाई करता है।