📅 सोमवार, 16 नवंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
पहाड़ों में उतरे आचार्य बालकृष्ण, किसानों के लिए तलाश रहे खेती की नई राह सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं को दिया सेवा, स्वच्छता और संस्कारों का संदेश रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी

जमीन के विवाद ने लिया खूनी रूप, महिला पर फावड़े से जानलेवा हमला करने का आरोप;

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 14 नवंबर 2026 (1 दिन पहले) 👁 434 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
जमीन के विवाद ने लिया खूनी रूप, महिला पर फावड़े से जानलेवा हमला करने का आरोप;

जमीन के विवाद ने लिया खूनी रूप, महिला पर फावड़े से जानलेवा हमला करने का आरोप;

गंभीर हालत में देहरादून रेफर
खेत में खाद डालने गई थी महिला, कहासुनी के बाद सिर पर फावड़े से वार करने का आरोप; नौ लोगों के खिलाफ दी तहरीर

रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के कान्हापुर गांव में जमीन पर खाद डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के एक युवक ने महिला के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गईं। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें देहरादून के एक बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
इकराम के मुताबिक, उनकी पत्नी सुबह अपनी जमीन पर खाद डालने के लिए गई थीं। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नावेद ने महिला के सिर पर फावड़े से जोरदार वार कर दिया। हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। इसके बाद वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं।
वहीं, पीड़ित परिवार ने गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति पर दबंगई दिखाने और जनप्रतिनिधियों का नाम लेकर लोगों पर रौब जमाने के आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी पक्ष के लोग उनके साथ गाली-गलौज कर रहे हैं और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दे रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही 112 और चेतक पुलिस मौके पर पहुंची इकराम ने नौ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग उठाई है।
फिलहाल मामले में पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।