📅 शनिवार, 14 नवंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
पहाड़ों में उतरे आचार्य बालकृष्ण, किसानों के लिए तलाश रहे खेती की नई राह सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं को दिया सेवा, स्वच्छता और संस्कारों का संदेश रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी

कन्हापुर जमीन विवाद में दूसरे पक्ष ने रखी अपनी बात, लगाए जबरन फंसाने के आरोप

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 14 नवंबर 2026 (14 घंटे पहले) 👁 175 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
कन्हापुर जमीन विवाद में दूसरे पक्ष ने रखी अपनी बात, लगाए जबरन फंसाने के आरोप

कन्हापुर जमीन विवाद में दूसरे पक्ष ने रखी अपनी बात, लगाए जबरन फंसाने के आरोप

प्रेसवार्ता कर बोले ग्रामीण- पुश्तैनी जमीन पर चार भाइयों और उनके बच्चों का बराबर का हिस्सा, झगड़े से हमारा कोई लेना-देना नहीं

रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कन्हापुर में सुबह हुए जमीन विवाद और मारपीट के मामले में अब दूसरे पक्ष ने प्रेसवार्ता कर अपना पक्ष रखा है। दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि मामले में जबरन उनके नाम घसीटे जा रहे हैं, जबकि विवाद से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि जिस जमीन को लेकर झगड़ा हुआ है, वह पुश्तैनी जमीन है और उस पर चार भाइयों तथा उनके बच्चों का बराबर का हिस्सा है।
प्रेसवार्ता में दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि एक परिवार इस जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है। इसी को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि पूरे मामले को झगड़े का रूप देकर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश की जा रही है।
वहीं, अनीस अहमद ने भी प्रेसवार्ता के दौरान अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जिस तरह से पूरे मामले में उनका नाम घसीटा जा रहा है, उससे उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस समय गांव में झगड़ा हुआ, उस समय वह रुड़की स्थित अपने मकान पर मौजूद थे और घर में सो रहे थे। उनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है।
अनीस अहमद ने दावा किया कि उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि घटना के समय वह घर पर ही मौजूद थे। उन्होंने कहा कि बिना किसी संबंध के उनका नाम मामले में घसीटकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। अनीस अहमद ने चेतावनी दी कि यदि इसी तरह उनके खिलाफ आरोप लगाए जाते रहे तो वह संबंधित लोगों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।