📅 गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी अमरोहा स्थित फार्म हाउस पर बिना अनुमति प्रवेश का आरोप, पॉपुलर के बाग में छापेमारी, 280 किलो गोमांस बरामद एक आरोपी गिरफ्तार, आठ गोवंशीय पशुओं को कराया गया आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह में 1,277 स्नातक विद्यार्थियों को मिली डिग्री गोली चलाने वाले की तलाश में दून-दिल्ली तक दौड़ी पुलिस

तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 1 अक्टूबर 2026 (1 घंटे पहले) 👁 5 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर

तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर

मलकपुर चुंगी से सोलानी पुल तक मची अफरा-तफरी, ए टू जेड के पास एक राहगीर गंभीर रूप से घायल; लोगों ने कार सवार युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। मलकपुर चुंगी के पास कार सवार युवक ने कई लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया। भागने के दौरान उसने ए टू जेड के समीप एक और राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सवार युवक बेहद तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। मलकपुर चुंगी के पास कई लोगों को टक्कर मारने के बाद उसने कार की रफ्तार और बढ़ा दी और सोलानी पुल की ओर भागने लगा। इसी दौरान ए टू जेड के पास उसकी कार की चपेट में एक राहगीर आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, लोगों ने पीछा कर कार सवार युवक को पकड़ लिया और घटना की सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि कार सवार युवक ने कई लोगों को टक्कर मारी, जिनमें कुछ लोग घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कार सवार युवक के नशे में होने की आशंका भी जताई है। हालांकि, युवक नशे में था या तेज रफ्तार से वाहन चलाने के पीछे कोई अन्य वजह थी, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

देर रात हुई इस घटना में गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई, लेकिन तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।