📅 रविवार, 27 सितंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी अमरोहा स्थित फार्म हाउस पर बिना अनुमति प्रवेश का आरोप, पॉपुलर के बाग में छापेमारी, 280 किलो गोमांस बरामद एक आरोपी गिरफ्तार, आठ गोवंशीय पशुओं को कराया गया आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह में 1,277 स्नातक विद्यार्थियों को मिली डिग्री गोली चलाने वाले की तलाश में दून-दिल्ली तक दौड़ी पुलिस अस्पताल में विधायक पुत्र और स्टाफ के बीच विवाद, धक्का-मुक्की के आरोप

ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 27 सितंबर 2026 (3 घंटे पहले) 👁 106 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत

ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत

शादी समारोह में शामिल होने लक्सर जा रहा था परिवार, महिला और छह बच्चे घायल; तीन बच्चों की हालत गंभीर

रुड़की। रुड़की कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती के पास रविवार शाम के समय ई-रिक्शा और कार की जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला और छह बच्चे घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार ढंडेरा के मिलाप नगर निवासी एक परिवार ई-रिक्शा से लक्सर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। बताया गया है कि जैसे ही ई-रिक्शा नगला इमरती के पास पहुंचा, सामने से आ रही कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ई-रिक्शा में सवार लोग सड़क पर जा गिरे।
हादसे में दिलशाद (32) पुत्र आयूब, अरशद (30) पुत्र रईस अहमद और उमर (5) पुत्र दिलशाद की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
वहीं हादसे में खातिजा (30) पत्नी दिलशाद, नाजमा पत्नी अरशद, आयत (9), आरम (6), आनस (3) और अमायरा (3) घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए रुड़की के विनय विशाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार तीन बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। नगला इमरती के प्रधान एवं भाजपा नेता रवि राणा भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। अस्पताल के बाहर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल वाहनों के साथ ही घटनास्थल और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।