📅 रविवार, 23 अगस्त 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
तेज बहाव में बह रहे 24 वर्षीय जायरीन को आपदा राहत दल ने सकुशल बचाया गौकशी के मामले में पांच वांछित आरोपी गिरफ्तार घर लौट रहे कैंटीन संचालक पर बरसीं गोलियां, ढंडेरा में युवक की हत्या से सनसनी कलियर कांवड़ पटरी पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत कलियर गंग नहर में डूब रहे बालक को जल पुलिस जवानों ने बचाया युवक ने पुलिसकर्मी का हाथ पकड़कर चबा डाला अंगूठा! चाकू से गला काटकर फेंका शव प्लॉट बिके तो वादे भी गायब

घर-घर पहुंच रही टीमें, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका: जेएम दीपक शेट

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 13 जून 2026 (2 महीने पहले) 👁 4.7K बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
घर-घर पहुंच रही टीमें, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका: जेएम दीपक शेट

रुड़की। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत प्रशासन मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने में जुटा है। इसी क्रम में रुड़की के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने बताया कि अभियान के तहत अलग-अलग टीमें घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी एकत्र कर रही हैं। यह विशेष अभियान पूरे माह संचालित किया जाएगा, जिसके माध्यम से पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे तथा आवश्यक संशोधन भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपने पहचान और अन्य जरूरी प्रमाण पत्र तैयार रखें, ताकि सत्यापन कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके।

उन्होंने बताया कि मतदाता सुविधा को ध्यान में रखते हुए तहसील परिसर में भी एक अलग कार्यालय स्थापित किया जा रहा है। यहां तैनात कर्मचारी मतदाता सूची से संबंधित कार्यों का निस्तारण करेंगे और लोगों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इससे नागरिकों को अपने नाम जुड़वाने, संशोधन कराने अथवा अन्य संबंधित कार्यों के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। जेएम ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से तहसील परिसर में एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। इसका उद्देश्य मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देना और अधिक से अधिक लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना प्रत्येक नागरिक का अधिकार और जिम्मेदारी दोनों है। इसलिए सभी लोग जागरूक बनें और अपने साथ-साथ परिवार के अन्य पात्र सदस्यों के नाम भी मतदाता सूची में दर्ज कराएं। प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।