📅 बुधवार, 11 नवंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
पहाड़ों में उतरे आचार्य बालकृष्ण, किसानों के लिए तलाश रहे खेती की नई राह सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं को दिया सेवा, स्वच्छता और संस्कारों का संदेश रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी

पूर्व बोर्ड चेयरमैन राव काले खां के नेतृत्व में जुटी मुस्लिम समाज की भीड़,

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 11 नवंबर 2026 (1 घंटे पहले) 👁 5 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
पूर्व बोर्ड चेयरमैन राव काले खां के नेतृत्व में जुटी मुस्लिम समाज की भीड़,

बढ़ेड़ी में कुंवर बासित अली का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत, जनसभा में कांग्रेस पर साधा निशाना

पूर्व बोर्ड चेयरमैन राव काले खां के नेतृत्व में जुटी मुस्लिम समाज की भीड़, भाजपा नेताओं ने समाज को पार्टी से जोड़ने का किया आह्वान

रुड़की पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के बढ़ेड़ी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। राव काले खां और उनके समर्थकों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। स्वागत समारोह में उमड़ी भीड़ को देखकर कुंवर बासित अली ने भी प्रसन्नता जताई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुंवर बासित अली ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में कांग्रेस की नीतियों की बड़ी भूमिका रही है, लेकिन उनके अनुसार कांग्रेस ने देश को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
बासित अली ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लंबे समय तक मुस्लिम समाज को उनके अधिकारों और शिक्षा से दूर रखा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के बीच भाजपा को लेकर नफरत और डर का माहौल बनाया गया, लेकिन अब समाज के लोग जागरूक हो रहे हैं और भाजपा की नीतियों को समझ रहे हैं।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख लुबना राव ने भी मुस्लिम समाज के लोगों से भाजपा के साथ जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा मुस्लिम समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में काम करना चाहती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि मुस्लिम युवाओं के एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में लैपटॉप होना चाहिए, ताकि वे धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा और तकनीक में भी आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम का आयोजन राव काले खां के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, देशराज कर्णवाल, राज्य मंत्री सुरजीत सिंह गांधी, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़, पूर्व अध्यक्ष इंतजार हुसैन, अनीस अहमद गौड़, भाजपा नेता असलम राणा, राव काले खां, ब्लॉक प्रमुख लुबना राव, राव नजाकत अली, राव इनाम, राव जमीर, नगला के ग्राम प्रधान सदाकत हुसैन, टोडा अहतमाल के ग्राम प्रधान अब्दुल वाजिद, अफजाल अली और मोईन अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।