📅 बुधवार, 8 जुलाई 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
सोलानी पुल का इंतजार खत्म! नवंबर से पहले दौड़ेंगे वाहन, मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया दावा “सीनियर लाइन में, जूनियर सिंहासन पर!” रुड़की । मोहर्रम के अवसर पर गंग नहर कोतवाली में पुलिस उपाधीक्षक सुश्री ओशिन जोशी की अध्यक्षता में नगर क्षेत्र के सभी मुस्लिम समुदाय के अखाड़ों के… देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी रुड़की की वायर निर्माण इकाई पर राज्य कर विभाग का शिकंजा, फर्जी बिलों से जीएसटी चोरी का खुलासा सार्वजनिक सड़क पर कब्जे की कोशिश? कृष्ण कुंज विहार में गड़े लोहे के पिलरों पर बवाल!

गणेश टोल प्लाजा देहरादून रोड पर एक दिवसीय धरना,एडवोकेट फरमान त्यागी

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 20 जून 2026 (17 दिन पहले) 👁 966 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
गणेश टोल प्लाजा देहरादून रोड पर एक दिवसीय धरना,एडवोकेट फरमान त्यागी

आज भारतीय किसान यूनियन एकता संगठन की की ओर से प्रेस नोट जारी कर कहा गया एवम निर्णय लिया गया कि सहारनपुर देहरादून हाईवे , जिसका हाल ही में अभी देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी के द्वारा लोकार्पण किया गया था, परन्तु अभी तक उक्त हाईवे का निर्माण कंप्लीट नहीं हुआ और टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया है तथा अवैध वसूली की जा रही है जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता आने वाली दिनांक 1 जुलाई, 2026 को

धरना प्रदर्शन कर टोल फ्री करने का काम करेंगे जिसमें हरिद्वार सहारनपुर और देहरादून के किसान एवं किसान यूनियन संगठन से संबंधित लोग शामिल होंगे। जिनमें मुख्यतः निम्नलिखित मांग पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

जब तक हाईवे कंप्लीट नहीं हो जाता एवं काम पूर्ण नहीं हो जाता तब तक टोल को टेक्स फ्री करो।

टोल चालू होने के उपरांत क्षेत्रीय किसानों को 20 km के क्षेत्र में टोल मुक्त किया जाए।

पूरे देश के किसानों एवं किसान संगठनों के लिए टोल फ्री किया जाए।

अभी टोल स्टार्ट हुए कुछ ही समय हुआ है। उसके बावजूद भी वहां पर वहां के कर्मचारी गलत तरीके से लोगों के साथ गलत बर्ताव मारपीट। गलीगलौज, करते है उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी यात्री के साथ बदसलूकी न की जाए, अगर यह सभी मांगें पूरी नहीं होती तो भारतीय किसान यूनियन एकता दिनांक एक जुलाई के बाद एसके0 के0 एम0 के सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष गणों से विचार विमर्श कर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान कर रणनीति तैयार की जाएगी। भारतीय किसान यूनियन एकता जिला हरिद्वार के जिलाध्यक्ष सोनू त्यागी ने आह्वान किया है कि क्षेत्र के सभी हरिद्वार एवं देहरादून तथा आसपास के किसान दिनांक एक जुलाई को गणेश टोल प्लाजा, देहरादून रोड पर समय बारह बजे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे।

इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान तयागी एडवोकेट ने सभी संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है एवं निर्देशित किया है कि सभी पदाधिकारी अपनी अपनी तैयारी में जुट जाएं और अपने क्षेत्र के किसानों से संपर्क करें। संख्या बल के दंबर, टोल प्लाजा पर पहुंचने का कष्ट करें।