📅 शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हरिद्वार पुलिस का सघन चेकिंग अभियान उर्स मेले को लेकर कलियर पुलिस ने तेज की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद राष्ट्र एकता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश नजूल जमीन पर ‘निर्माण का खेल’! तिरंगे की शान में गूंजा रुड़की, भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब बरेली से झंडा लेकर 150 जायरीनों का जत्था पहुंचा कलियर, 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार 95 वर्षीय अम्मा जगवती देवी ने सिखाया पारंपरिक नृत्य

रुड़की तहसील में विजिलेंस का बड़ा धमाका! 4500 की घूस मांगने वाला पीआरडी जवान गिरफ्तार!

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 19 जून 2026 (1 महीने पहले) 👁 3K बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
रुड़की तहसील में विजिलेंस का बड़ा धमाका! 4500 की घूस मांगने वाला पीआरडी जवान गिरफ्तार!

दाखिल-खारिज के नाम पर मांगी थी रिश्वत, विजिलेंस के जाल में फंसा आरोपी!

रकम साथी को थमाकर मौके से किया फरार, फरार आरोपी की तलाश जारी!

रुड़की। रुड़की तहसील कार्यालय में शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के पेशकार का कार्य देख रहे पीआरडी जवान को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने भूमि के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी कराने के एवज में 4500 रुपये की रिश्वत मांगी थी। कार्रवाई के दौरान उसने चालाकी दिखाते हुए रिश्वत की रकम अपने एक साथी को थमा दी, जो मौके से फरार हो गया। विजिलेंस उसकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने विजिलेंस सेक्टर देहरादून में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन की भूमि का दाखिल-खारिज रजिस्टर में दर्ज कराने के बदले तहसीलदार कार्यालय में तैनात पीआरडी जवान संदीप कुमार, निवासी ग्राम थिथौला, मंगलौर, 4500 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस ने मामले की गोपनीय जांच कराई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता के निर्देश पर विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को रुड़की तहसील कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम लेकर पहुंचा, आरोपी संदीप कुमार ने खुद पैसे लेने के बजाय रकम अपने एक साथी को पकड़ा दी और उसे वहां से निकल जाने को कहा। हालांकि विजिलेंस टीम ने तत्परता दिखाते हुए संदीप कुमार को मौके से दबोच लिया, जबकि उसका साथी रिश्वत की रकम लेकर फरार हो गया। विजिलेंस अधिकारियों ने आरोपी को हिरासत में लेकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया और दिनभर कर्मचारियों व आम लोगों के बीच मामले की चर्चा होती रही। विजिलेंस विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी भी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल सतर्कता विभाग को दें, ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।