📅 शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
कलियर गंग नहर में डूब रहे बालक को जल पुलिस जवानों ने बचाया युवक ने पुलिसकर्मी का हाथ पकड़कर चबा डाला अंगूठा! चाकू से गला काटकर फेंका शव प्लॉट बिके तो वादे भी गायब झबरेड़ा पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार तेज बारिश और हवा के कारण सड़क पर गिरा पेड़, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा रक्तदान की आड़ में चल रहे अवैध खेल का खुलासा, लक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अतिक्रमण के विरुद्व पुलिस की कार्यवाही तेज

युवक ने पुलिसकर्मी का हाथ पकड़कर चबा डाला अंगूठा!

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 19 अगस्त 2026 (1 दिन पहले) 👁 158 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
युवक ने पुलिसकर्मी का हाथ पकड़कर चबा डाला अंगूठा!

कोतवाली में समझाने गया सिपाही, युवक ने हाथ पकड़कर चबा डाला अंगूठा! खून निकलते ही मचा हड़कंप

झगड़े के मामले में मां के साथ पहुंचा था युवक, समझाने पर बिगड़ा मामला

रुड़की। गंगनहर कोतवाली में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झगड़े के मामले में अपनी मां के साथ पहुंचे एक युवक ने समझाने की कोशिश कर रहे सिपाही प्रभाकर का अंगूठा ही चबा डाला। अचानक हुए इस हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। अंगूठे से खून निकलता देख कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। आनन-फानन में घायल सिपाही को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

मां के साथ आया था युवक, कोतवाली में करने लगा हंगामा

बताया गया कि रुड़की जेल के पास रहने वाला युवक बुधवार दोपहर अपनी मां के साथ झगड़े के मामले में गंगनहर कोतवाली पहुंचा था। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। कोतवाली में बातचीत के दौरान वह अचानक हंगामा करने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे शांत कराने का प्रयास किया।

इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात सिपाही प्रभाकर ने युवक को समझाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इसी बात से युवक नाराज हो गया और सिपाही से उलझ पड़ा। इससे पहले कि पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, युवक ने सिपाही का हाथ पकड़ लिया।

दांत गड़ाए तो चीख उठा सिपाही, खून देखकर दौड़े पुलिसकर्मी

अचानक युवक ने सिपाही प्रभाकर के अंगूठे में दांत गड़ा दिए। युवक के काटने से सिपाही का अंगूठा गंभीर रूप से घायल हो गया और खून निकलने लगा। घटना से कोतवाली में हड़कंप मच गया। साथी पुलिसकर्मियों ने किसी तरह युवक को सिपाही से अलग किया।

इसके बाद घायल सिपाही को आनन-फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। वहीं, युवक के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आने पर पुलिस ने उसे कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।

घटना के बाद कुछ देर तक गंगनहर कोतवाली में युवक के सिपाही को काटने का मामला चर्चा का विषय बना रहा।