📅 मंगलवार, 22 सितंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
पॉपुलर के बाग में छापेमारी, 280 किलो गोमांस बरामद एक आरोपी गिरफ्तार, आठ गोवंशीय पशुओं को कराया गया आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह में 1,277 स्नातक विद्यार्थियों को मिली डिग्री गोली चलाने वाले की तलाश में दून-दिल्ली तक दौड़ी पुलिस अस्पताल में विधायक पुत्र और स्टाफ के बीच विवाद, धक्का-मुक्की के आरोप चावमंडी में कारोबारी की कार पर तीन राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक दिग्गज नेता के सामने उतर गई पार्षद प्रतिनिधि की हेकड़ी! पुराने दिन याद दिलाए तो अब ‘आशीर्वाद’ की जुगत रुड़की में HRDA की बड़ी कार्रवाई, मेयर परिवार से जुड़े तीन निर्माण सील

पॉपुलर के बाग में छापेमारी, 280 किलो गोमांस बरामद एक आरोपी गिरफ्तार, आठ गोवंशीय पशुओं को कराया गया

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 21 सितंबर 2026 (1 दिन पहले) 👁 235 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
पॉपुलर के बाग में छापेमारी, 280 किलो गोमांस बरामद एक आरोपी गिरफ्तार, आठ गोवंशीय पशुओं को कराया गया

पॉपुलर के बाग में छापेमारी, 280 किलो गोमांस बरामद
एक आरोपी गिरफ्तार, आठ गोवंशीय पशुओं को कराया गया

मुक्त; गोकशी के उपकरण और दो बाइक बरामद, चार आरोपी फरार

रुड़की। कलियर थाना क्षेत्र के ग्राम शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला में सोमवार रात उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड और कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर पॉपुलर के बाग में छापेमारी की। टीम ने मौके से करीब 280 किलो गोमांस, एक गोवंशीय पशु का कटा सिर, एक खाल, चार खुर और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए। मौके से एक जीवित गोवंशीय पशु और गोमांस की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।
संयुक्त टीम ने मौके से तौकीर पुत्र लतीफ अहमद, निवासी शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला, थाना कलियर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गोकशी में शामिल उसके चार अन्य साथी गन्ने और पॉपुलर के खेतों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि गोकशी के लिए गोवंशीय पशुओं को तेलीवाला स्थित एक डेयरी से लाया जाता था। इसके बाद पुलिस टीम ने संबंधित डेयरी का निरीक्षण किया, जहां चार गाय, दो बछिया और एक बैल समेत सात अन्य गोवंशीय पशु मिले। पुलिस के अनुसार, सभी पशुओं को कब्जे में लेकर सुरक्षित कराया गया।
पुलिस ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई के दौरान करीब 280 किलो गोमांस बरामद किया गया, जबकि कुल आठ जीवित गोवंशीय पशुओं को गोकशी से बचाया गया। मामले में फरार आरोपियों की तलाश के साथ ही पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
तौकीर पुत्र लतीफ अहमद, निवासी शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार।