📅 सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं को दिया सेवा, स्वच्छता और संस्कारों का संदेश रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी अमरोहा स्थित फार्म हाउस पर बिना अनुमति प्रवेश का आरोप,

रुड़की में HRDA की बड़ी कार्रवाई, मेयर परिवार से जुड़े तीन निर्माण सील

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 9 सितंबर 2026 (1 महीने पहले) 👁 187 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
रुड़की में HRDA की बड़ी कार्रवाई, मेयर परिवार से जुड़े तीन निर्माण सील

रुड़की में HRDA की बड़ी कार्रवाई, मेयर परिवार से जुड़े तीन निर्माण सील

सिविल लाइंस क्षेत्र में तीन निर्माणाधीन भवनों पर लगाई सील, स्वीकृत मानचित्र और नियमों के पालन को लेकर जांच शुरू

रुड़की। शहर में बुधवार को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) की कार्रवाई से राजनीतिक हलचल तेज हो गई। प्राधिकरण की टीम ने सिविल लाइंस क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि ये निर्माण भाजपा की रुड़की मेयर अनीता देवी अग्रवाल के परिवार से जुड़े लोगों के हैं। कार्रवाई के बाद मामले को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
HRDA अधिकारियों के अनुसार, सिविल लाइंस क्षेत्र में चल रहे उक्त निर्माण कार्यों के संबंध में शिकायत एवं अन्य माध्यमों से जानकारी प्राप्त हुई थी। इसके बाद प्राधिकरण की ओर से निर्माण कार्यों की जांच की गई। जांच के दौरान स्वीकृत मानचित्र, निर्माण संबंधी नियमों और निर्धारित मानकों के अनुपालन को लेकर आपत्तियां सामने आने की बात कही जा रही है।
अधिकारियों के मुताबिक, संबंधित निर्माण नजूल भूमि से जुड़े क्षेत्र में किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, निर्माण से संबंधित भूमि की स्थिति, स्वीकृत मानचित्र और अन्य दस्तावेजों की स्थिति की विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जानकारी के बाद HRDA की टीम मौके पर पहुंची और तीनों निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया। प्राधिकरण की ओर से संबंधित पक्ष को निर्माण से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
HRDA की इस कार्रवाई के बाद रुड़की में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। अब सवाल यह है कि संबंधित निर्माणों के दस्तावेज और मानचित्र जांच में क्या स्थिति सामने आती है और प्राधिकरण की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आम नागरिकों को निर्माण से पहले नक्शा पास कराने सहित विभिन्न विभागीय प्रक्रियाओं का पालन करना पड़ता है। ऐसे में बड़े निर्माण कार्यों में भी नियमों का समान रूप से पालन कराया जाना चाहिए।
फिलहाल तीन निर्माणाधीन भवनों को सील किए जाने के बाद मामले की जांच और HRDA की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।