📅 बुधवार, 9 सितंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
बृहस्पतिवार बाजार से जाम और अतिक्रमण की समस्या, नगर निगम की भूमिका पर उठे सवाल रुड़की में तेजी से खुल रहे हुक्का पार्लर, युवाओं के भविष्य को लेकर उठे सवाल बेशकीमती फैंसी खंभों से लाइटें गायब, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल मंगलौर कन्या पाठशाला में 630 छात्राओं को निशुल्क स्कूल सालियर बूथ पर 141 मतदाताओं के नामों पर आपत्ति, विधायक तीन बसों में ग्रामीणों को लेकर पहुंचे तहसील अब्दुल कलाम चौक पर दो पक्षों में विवाद, पांच रोग हिरासत में ऑनलाइन कारोबार में रिटर्न के नाम पर ‘गोलमाल’ का आरोप नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन

बृहस्पतिवार बाजार से जाम और अतिक्रमण की समस्या, नगर निगम की भूमिका पर उठे सवाल

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 8 सितंबर 2026 (14 घंटे पहले) 👁 38 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
बृहस्पतिवार बाजार से जाम और अतिक्रमण की समस्या, नगर निगम की भूमिका पर उठे सवाल

बृहस्पतिवार बाजार से जाम और अतिक्रमण की समस्या, नगर निगम की भूमिका पर उठे सवाल

रामपुर चुंगी से महिग्रान के बीच सड़क के दोनों ओर सजता है बाजार, अनुमति और ठेकेदारी व्यवस्था की जांच की मांग

रुड़की। नगर निगम रुड़की क्षेत्र में प्रत्येक बृहस्पतिवार को लगने वाला बाजार एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता नजर आ रहा है। रामपुर चुंगी से महिग्रान के बीच मुख्य मार्ग के दोनों ओर दुकानें लगने के कारण सड़क संकरी हो जाती है और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। बाजार के दौरान मार्ग पर लंबा जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में दुकानें लगाई जाती हैं, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित होता है। लोगों का यह भी कहना है कि बाजार लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति ली गई है या नहीं, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस संबंध में कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
सूत्रों के अनुसार, बृहस्पतिवार को लगने वाले इस बाजार में सड़क किनारे दुकानें लगाने के एवज में दुकानदारों से रकम वसूले जाने की बात भी सामने आती रही है। हालांकि, रकम वसूली और बाजार संचालन से जुड़े इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में बाजार के संचालन, अनुमति तथा किसी प्रकार की ठेकेदारी व्यवस्था की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बृहस्पतिवार को स्थिति ऐसी हो जाती है कि पैदल राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया और चौपहिया वाहनों को भी निकलने में परेशानी होती है। कई बार जाम की स्थिति में एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं के वाहन भी फंसने की समस्या सामने आती है।
खास बात यह है कि नगर निगम की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाए जाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन रामपुर चुंगी से महिग्रान के बीच प्रत्येक सप्ताह लगने वाले बाजार को लेकर लोगों का कहना है कि यहां प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आती।
बताया जाता है कि कुछ समय पहले विरोध के बाद बाजार बंद भी हुआ था, लेकिन अब दोबारा सड़क के दोनों ओर दुकानें लगने लगी हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से बाजार के संचालन की अनुमति, दुकानदारों से वसूली जाने वाली रकम तथा सड़क पर होने वाले अतिक्रमण की जांच कराने की मांग की है।
अब देखने वाली बात होगी कि नगर निगम और प्रशासन इस मामले में जांच कर यातायात व्यवस्था सुचारू करने तथा मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।