अब्दुल कलाम चौक पर दो पक्षों में विवाद, पांच रोग हिरासत में

अब्दुल कलाम चौक पर दो पक्षों में विवाद, पांच रोग हिरासत में
पुलिस की समझाइश के बावजूद झगड़े पर आमादा थे दोनों पक्ष, पांच लोगों को हिरासत में लिया
रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल कलाम चौक पर दो पक्षों के बीच वाहन की टक्कर को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट की स्थिति बनने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
पुलिस के अनुसार, मौके पर दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करने पर आमादा थे। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने के बजाय लगातार झगड़े पर उतारू रहे। मौके पर शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने अन्य कोई विकल्प न होने पर पांच व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने तथा आपसी विवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के नाम-पते
निखित दहिया पुत्र मुकेश दहिया, निवासी मकान संख्या 121, बईयापुर, थाना आईटीआर चौक, सोनीपत, हरियाणा।
आयुष मिश्रा पुत्र मनीष मिश्रा, निवासी हरियाणा स्कूल, मॉडल टाउन, थाना सिविल लाइन, जिला सोनीपत, हरियाणा।
आजस्व सैनी पुत्र संजय सैनी, निवासी नील खुदाना, ज्वालापुर, हरिद्वार।
सिद्धांत सैनी पुत्र आलोक सैनी, निवासी फेरुपुर, लक्सर रोड, हरिद्वार।
मुनव्वर पुत्र शरीफ, निवासी मोहल्ला किला, कोतवाली मंगलौर, जिला हरिद्वार।
पुलिस टीम
उ0नि0 वाजिंद्र सिंह
उ0नि0 कमल कांत रतूड़ी
कानि0 विनोद वर्तवाल
कानि0 रोशन
कानि0 राजेंद्र
हो0गा0 विनोद




