📅 शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
ऑनलाइन कारोबार में रिटर्न के नाम पर ‘गोलमाल’ का आरोप नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन रुड़की में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का चेकिंग अभियान, सिविल अस्पताल में लावारिस मिला ढाई साल का मासूम, बाल कल्याण समिति को सौंपा गणेशपुर दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार स्विफ्ट कार की चेकिंग में खुला करोड़ों की डिजिटल मनी ट्रेल का राज, ‘मगध साइबर गैंग’ के पांच आरोपी गिरफ्तार सिविल लाइंस में नजूल भूमि पर हो रहे निर्माणों पर उठे सवाल

रुड़की में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का चेकिंग अभियान,

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 27 अगस्त 2026 (1 दिन पहले) 👁 102 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
रुड़की में  एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का चेकिंग अभियान,

रुड़की में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का चेकिंग अभियान, स्पा सेंटर और होटलों की जांच
अनियमितताएं मिलने पर दो स्पा सेंटरों के खिलाफ चालानी कार्रवाई, संचालकों को नियमों के पालन के निर्देश

रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश एवं पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के दिशा-निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) हरिद्वार की टीम ने गुरुवार को रुड़की क्षेत्र में चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया। एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों और होटलों की जांच की।
चेकिंग के दौरान कुछ स्थानों पर अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ मौके पर ही धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत न्यायालय चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने स्पा सेंटर और होटल संचालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं करने के निर्देश दिए।
इन स्पा सेंटरों पर हुई कार्रवाई
रिलैक्स प्वाइंट स्पा सेंटर, रुड़की
मंत्रा स्पा सेंटर, रुड़की
पुलिस टीम में शामिल रहे
प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला, अपर उपनिरीक्षक नंदकिशोर, हेड कांस्टेबल राकेश, महिला कांस्टेबल शशिबाला, कांस्टेबल खीम सिंह और कांस्टेबल चालक दीपक शामिल रहे