📅 बुधवार, 26 अगस्त 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
सिविल अस्पताल में लावारिस मिला ढाई साल का मासूम, बाल कल्याण समिति को सौंपा गणेशपुर दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार स्विफ्ट कार की चेकिंग में खुला करोड़ों की डिजिटल मनी ट्रेल का राज, ‘मगध साइबर गैंग’ के पांच आरोपी गिरफ्तार सिविल लाइंस में नजूल भूमि पर हो रहे निर्माणों पर उठे सवाल कैंप में आसान नक्शा पास कराने के दावे, दफ्तर पहुंचते ही व्यवस्था के अलग रंग! तालाब किनारे सहबान को गोली मारकर भागा हमलावर, गांव में मचा हड़कंप रुड़की में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या खबर का असर: नींद से जागा जल संस्थान, चंद घंटों में गड्ढे भरने पहुंची जेसीबी

गणेशपुर दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 26 अगस्त 2026 (3 घंटे पहले) 👁 43 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
गणेशपुर दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

गणेशपुर दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर में 25-26 अगस्त की रात हुई दोहरे हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात का हरिद्वार पुलिस ने चंद घंटों के भीतर खुलासा कर दिया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस और सीआईयू की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को वारदात में इस्तेमाल तमंचे, कारतूस और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गणेशपुर निवासी अर्जुन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके सगे मामा विवेक उर्फ विक्की ने अंधाधुंध फायरिंग कर उसकी मां और मौसी की हत्या कर दी। फायरिंग की इस घटना में आरोपी का जीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस और सीआईयू की टीमों ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने विवेक उर्फ विक्की पुत्र जयपाल, निवासी चुड़ियाला, भगवानपुर को चूड़ामणि मंदिर चौक, चुड़ियाला के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, छह खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वारदात के पीछे संपत्ति विवाद और चरित्र पर शक मुख्य वजह बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।