📅 मंगलवार, 25 अगस्त 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
रुड़की में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या खबर का असर: नींद से जागा जल संस्थान, चंद घंटों में गड्ढे भरने पहुंची जेसीबी बीटी गंज मुख्य चौराहे पर खुले गड्ढे बने हादसों का कारण तेज बहाव में बह रहे 24 वर्षीय जायरीन को आपदा राहत दल ने सकुशल बचाया गौकशी के मामले में पांच वांछित आरोपी गिरफ्तार घर लौट रहे कैंटीन संचालक पर बरसीं गोलियां, ढंडेरा में युवक की हत्या से सनसनी कलियर कांवड़ पटरी पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत कलियर गंग नहर में डूब रहे बालक को जल पुलिस जवानों ने बचाया

रुड़की में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 25 अगस्त 2026 (2 घंटे पहले) 👁 443 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
रुड़की में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या

रुड़की में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या

रुड़की,गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। यहां दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों बहनों को गोली मारी गई। आरोप है कि वारदात को उनके ही सगे भाई ने अंजाम दिया है। हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और वारदात का पूरा घटनाक्रम अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।
डबल मर्डर की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी जुटा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह, वारदात का घटनाक्रम और आरोपी की भूमिका जांच के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।