📅 गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
रुड़की विधानसभा से पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अग्निवीर भर्ती को लेकर रुड़की में बदला यातायात प्लान, रुड़की में पानी की बोतलों और कोल्ड ड्रिंक पर जमकर हो रही ओवररेटिंग तेज रफ्तार कार का कहर, कई राहगीरों को मारी टक्कर ई-रिक्शा और कार की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन की मौत कॉपीराइट विवाद में दिल्ली की टीम ने रुड़की में कई ठिकानों पर की छापेमारी अमरोहा स्थित फार्म हाउस पर बिना अनुमति प्रवेश का आरोप, पॉपुलर के बाग में छापेमारी, 280 किलो गोमांस बरामद एक आरोपी गिरफ्तार, आठ गोवंशीय पशुओं को कराया गया

घर लौट रहे कैंटीन संचालक पर बरसीं गोलियां, ढंडेरा में युवक की हत्या से सनसनी

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 22 अगस्त 2026 (1 महीने पहले) 👁 300 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
घर लौट रहे कैंटीन संचालक पर बरसीं गोलियां, ढंडेरा में युवक की हत्या से सनसनी

घर लौट रहे कैंटीन संचालक पर बरसीं गोलियां, ढंडेरा में युवक की हत्या से सनसनी

शराब ठेके के पास बाइक सवार बदमाशों ने अमन को मारी गोली, साथी प्रशांत भी घायल

रुड़की,ढंडेरा में देर रात घर लौट रहे 22 वर्षीय कैंटीन संचालक अमन पुत्र सुभाष निवासी ढंडेरा की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अमन अपने साथी प्रशांत के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के सामने शराब के ठेके के पास बाइक सवार बदमाशों ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से अमन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी प्रशांत भी घायल हुआ। वारदात के बाद हमलावर बाइक से मौके से फरार हो गए।
शराब ठेके के पास घेरकर की फायरिंग
बताया गया कि अमन शराब के ठेके के पास कैंटीन चलाता था। देर रात कैंटीन का काम खत्म करने के बाद वह अपने साथी प्रशांत के साथ घर लौट रहा था। जैसे ही दोनों शराब ठेके के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
गोली लगने से अमन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रशांत का उपचार चल रहा है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हमलावर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुवाल ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने अमन की गोली मारकर हत्या की है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही घटना का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
बेटे की हत्या से परिवार में मचा कोहराम
अमन के पिता बाइक मिस्त्री हैं। बेटे की हत्या की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ढंडेरा में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।