📅 शनिवार, 22 अगस्त 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
घर लौट रहे कैंटीन संचालक पर बरसीं गोलियां, ढंडेरा में युवक की हत्या से सनसनी कलियर कांवड़ पटरी पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत कलियर गंग नहर में डूब रहे बालक को जल पुलिस जवानों ने बचाया युवक ने पुलिसकर्मी का हाथ पकड़कर चबा डाला अंगूठा! चाकू से गला काटकर फेंका शव प्लॉट बिके तो वादे भी गायब झबरेड़ा पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार तेज बारिश और हवा के कारण सड़क पर गिरा पेड़, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

कलियर कांवड़ पटरी पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 21 अगस्त 2026 (1 दिन पहले) 👁 273 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
कलियर कांवड़ पटरी पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

कलियर कांवड़ पटरी पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, छह युवको घायल होने की सूचना

रुड़की/कलियर। कलियर कांवड़ पटरी पर देर रात तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि करीब छह युवक घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, देर रात कांवड़ पटरी पर दो बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार युवक सड़क पर दूर-दूर जा गिरे और कई युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटना की सूचना कलियर पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हादसे को लेकर यह भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर दोनों बाइकों की आमने-सामने इतनी जोरदार भिड़ंत कैसे हुई। क्या बाइक सवार तेज रफ्तार में थे या फिर उनके बीच रेस लग रही थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटनास्थल से सामने आए वीडियो में हादसे के बाद घायल युवक सड़क पर अलग-अलग स्थानों पर पड़े दिखाई दे रहे हैं।
कलियर कांवड़ पटरी पर सड़क हादसों का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस मार्ग पर कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई परिवारों के चिराग बुझ चुके हैं। कुछ महीने पहले भी इसी तरह मोटरसाइकिल सवार युवकों के बीच भिड़ंत हुई थी, जिसमें कुछ युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था।
लगातार हो रहे हादसों के बाद अब यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर कलियर कांवड़ पटरी पर दुर्घटनाओं का सिलसिला कब थमेगा और सड़क पर तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए जिम्मेदार विभाग कब ठोस कदम उठाएंगे।