📅 मंगलवार, 25 अगस्त 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
सिविल लाइंस में नजूल भूमि पर हो रहे निर्माणों पर उठे सवाल कैंप में आसान नक्शा पास कराने के दावे, दफ्तर पहुंचते ही व्यवस्था के अलग रंग! तालाब किनारे सहबान को गोली मारकर भागा हमलावर, गांव में मचा हड़कंप रुड़की में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या खबर का असर: नींद से जागा जल संस्थान, चंद घंटों में गड्ढे भरने पहुंची जेसीबी बीटी गंज मुख्य चौराहे पर खुले गड्ढे बने हादसों का कारण तेज बहाव में बह रहे 24 वर्षीय जायरीन को आपदा राहत दल ने सकुशल बचाया गौकशी के मामले में पांच वांछित आरोपी गिरफ्तार

तालाब किनारे सहबान को गोली मारकर भागा हमलावर, गांव में मचा हड़कंप

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 25 अगस्त 2026 (2 घंटे पहले) 👁 4 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
तालाब किनारे सहबान को गोली मारकर भागा हमलावर, गांव में मचा हड़कंप

तालाब किनारे सहबान को गोली मारकर भागा हमलावर, गांव में मचा हड़कंप

तमंचा सटाकर दाएं हाथ और पीठ में मारी गोली, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

पुरानी रंजिश या कुछ और? पुलिस खंगाल रही घटना के पीछे की कहानी

रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा गांव में मंगलवार शाम तालाब किनारे खड़े एक युवक को गांव के ही एक युवक ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली चलने की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार बेलड़ा गांव निवासी पप्पू उर्फ सहबान (22) पुत्र रिजवान मंगलवार शाम गांव के पास तालाब किनारे खड़ा होकर कुछ युवकों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सहबान के दाएं हाथ और पीठ पर तमंचा सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही सहबान जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
गोली की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीण, मची अफरातफरी
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल सहबान को तत्काल रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। गोली मारने के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।