📅 शनिवार, 19 सितंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
गोली चलाने वाले की तलाश में दून-दिल्ली तक दौड़ी पुलिस अस्पताल में विधायक पुत्र और स्टाफ के बीच विवाद, धक्का-मुक्की के आरोप चावमंडी में कारोबारी की कार पर तीन राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक दिग्गज नेता के सामने उतर गई पार्षद प्रतिनिधि की हेकड़ी! पुराने दिन याद दिलाए तो अब ‘आशीर्वाद’ की जुगत रुड़की में HRDA की बड़ी कार्रवाई, मेयर परिवार से जुड़े तीन निर्माण सील बृहस्पतिवार बाजार से जाम और अतिक्रमण की समस्या, नगर निगम की भूमिका पर उठे सवाल रुड़की में तेजी से खुल रहे हुक्का पार्लर, युवाओं के भविष्य को लेकर उठे सवाल बेशकीमती फैंसी खंभों से लाइटें गायब, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल

गोली चलाने वाले की तलाश में दून-दिल्ली तक दौड़ी पुलिस

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 18 सितंबर 2026 (12 घंटे पहले) 👁 31 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
गोली चलाने वाले की तलाश  में दून-दिल्ली तक दौड़ी पुलिस

गोली चलाने वाले की तलाश में दून-दिल्ली तक दौड़ी पुलिस

चार टीमों ने संभाला मोर्चा, दोस्तों और करीबियों पर भी नजर; एक-दो दिन में गिरफ्तारी की उम्मीद

चावमंडी गोशाला के पास कार सवार दोनों पक्षों में चली थीं गोलियां, दोनों ओर से दर्ज हुए मुकदमे

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के चावमंडी गोशाला के पास मंगलवार रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों ने देहरादून और दिल्ली समेत संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। पुलिस को आशंका है कि अनुराग देहरादून में किसी परिचित के यहां शरण ले सकता है। इसके साथ ही उसके करीबी दोस्तों और परिचितों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
मंगलवार रात चावमंडी गोशाला के पास कार सवार लोगों ने सुभाषनगर निवासी रवि चौधरी पर फायरिंग कर दी थी। अचानक गोलियां चलने से मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, इस दौरान रवि चौधरी ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई।
रवि चौधरी पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक और एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, अनुराग पक्ष की तहरीर पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जांच के दौरान पुलिस को गोली चलाने वाले युवक के पुराने आपराधिक मामलों से संबंधित जानकारी भी मिली है। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के प्रयास और तेज कर दिए गए हैं। एसपी देहात अभय प्रताप सिंह के निर्देश पर चार पुलिस टीमों को अलग-अलग स्थानों पर रवाना किया गया है। टीमें संभावित ठिकानों के साथ-साथ उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही हैं।
पुलिस को आशंका है कि युवक घटना के बाद अपने परिचितों के संपर्क में हो सकता है। इसी को देखते हुए उसके दोस्तों और करीबी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीद है।
एसपी देहात अभय प्रताप सिंह ने बताया कि फायरिंग के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस को एक-दो दिन में गिरफ्तारी होने की उम्मीद है।