📅 गुरुवार, 17 सितंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
अस्पताल में विधायक पुत्र और स्टाफ के बीच विवाद, धक्का-मुक्की के आरोप चावमंडी में कारोबारी की कार पर तीन राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक दिग्गज नेता के सामने उतर गई पार्षद प्रतिनिधि की हेकड़ी! पुराने दिन याद दिलाए तो अब ‘आशीर्वाद’ की जुगत रुड़की में HRDA की बड़ी कार्रवाई, मेयर परिवार से जुड़े तीन निर्माण सील बृहस्पतिवार बाजार से जाम और अतिक्रमण की समस्या, नगर निगम की भूमिका पर उठे सवाल रुड़की में तेजी से खुल रहे हुक्का पार्लर, युवाओं के भविष्य को लेकर उठे सवाल बेशकीमती फैंसी खंभों से लाइटें गायब, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल मंगलौर कन्या पाठशाला में 630 छात्राओं को निशुल्क स्कूल

अस्पताल में विधायक पुत्र और स्टाफ के बीच विवाद, धक्का-मुक्की के आरोप

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 16 सितंबर 2026 (13 घंटे पहले) 👁 175 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
अस्पताल में विधायक पुत्र और स्टाफ के बीच विवाद, धक्का-मुक्की के आरोप

अस्पताल में विधायक पुत्र और स्टाफ के बीच विवाद, धक्का-मुक्की के आरोप

मरीज के उपचार को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद बढ़ा मामला, पुलिस को दी तहरीर; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

रुड़की भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के करौंदी स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार शाम उस समय हंगामा हो गया, जब भगवानपुर विधायक ममता राकेश के पुत्र अभिषेक राकेश अपने कुछ साथियों के साथ एक मरीज के उपचार के संबंध में जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान अस्पताल स्टाफ से बातचीत के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने की बात सामने आई है।
बताया गया कि अभिषेक राकेश अस्पताल में भर्ती एक मरीज के उपचार के संबंध में जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ के साथ उनकी बातचीत हुई। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब चर्चा में है।
अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में अभिषेक राकेश और उनके साथ आए लोगों पर अभद्रता, मारपीट तथा गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अस्पताल स्टाफ का आरोप है कि इससे पहले भी अभिषेक राकेश की ओर से अस्पताल कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा चुका है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं, दूसरी ओर अभिषेक राकेश की ओर से भी पुलिस को तहरीर दिए जाने की बात सामने आई है, जिसमें अस्पताल पक्ष पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर घटना के पूरे क्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक स्थिति और जिम्मेदारी तय हो सकेगी।