📅 शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हरिद्वार पुलिस का सघन चेकिंग अभियान उर्स मेले को लेकर कलियर पुलिस ने तेज की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद राष्ट्र एकता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश नजूल जमीन पर ‘निर्माण का खेल’! तिरंगे की शान में गूंजा रुड़की, भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब बरेली से झंडा लेकर 150 जायरीनों का जत्था पहुंचा कलियर, 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार 95 वर्षीय अम्मा जगवती देवी ने सिखाया पारंपरिक नृत्य

SSP नवनीत सिंह की सख्ती रंग लाई, लगातार ठिकाने बदल रहे हिस्ट्रीशीटर को मंगलौर पुलिस व सीआईयू रुड़की ने दबोचा

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 10 जुलाई 2026 (1 महीने पहले) 👁 12 बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
SSP नवनीत सिंह की सख्ती रंग लाई, लगातार ठिकाने बदल रहे हिस्ट्रीशीटर को मंगलौर पुलिस व सीआईयू रुड़की ने दबोचा

PIT-NDPS का शिकंजा: पुलिस से आंख-मिचौली खेल रहा कुख्यात नशा तस्कर सलमान आखिरकार गिरफ्तार

SSP नवनीत सिंह की सख्ती रंग लाई, लगातार ठिकाने बदल रहे हिस्ट्रीशीटर को मंगलौर पुलिस व सीआईयू रुड़की ने दबोचा

NDPS, गैंगस्टर समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज, नशे के कारोबार पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार

रुड़की । हरिद्वार पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और नशा तस्कर सलमान पुत्र जहांगीर निवासी पीरपुरा, कोतवाली मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, लेकिन आखिरकार मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने उसे धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार आरोपी सलमान के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत आधा दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद वह लगातार नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय था और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने का काम कर रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ PIT-NDPS Act के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट उत्तराखंड शासन को भेजी गई थी। रिपोर्ट प्रेषित होने के बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी, लेकिन सलमान लगातार अपने ठिकाने बदलकर बच निकलता रहा।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवान महर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। सीआईयू रुड़की की मदद से आरोपी के संभावित ठिकानों और रिश्तेदारियों पर लगातार निगरानी रखी गई। आखिरकार 9 जुलाई को मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सलमान को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
हरिद्वार पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जिले में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। समाज को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे अपराधियों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और किसी भी कीमत पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।