LATEST NEWS

धामी सरकार ने भाजपा नेता हनीफ कुरैशी को बनाया हज समिति का सदस्य

रुड़की। राज्य हज समिति द्वारा भाजपा नेता हाजी नफीस कुरैशी को राज्य हज समिति में सदस्य नामित किया गया।
बताते चले कि आचार संहिता लगने से एक घंटा पूर्व सूबे के मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी पेंडिंग काम निपटाते हुए कार्यकर्ताओं को सम्मान देने काम किया है। इसी क्रम में धामी ने अपने बेहद करीबी हाजी नफीस कुरैशी को राज्य हज समिति का सदस्य नामित किया है। साथ ही कलियर नगर पंचायत के सभासद अकरम अली को भी राज्य हज समिति में नोमिनेट किया गया है। इस अवसर पर हाजी नफीस कुरैशी ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुस्लिम हित सोच रखते हुए राज्य हज समिति का दोबारा से गठन किया गया। साथ ही मुस्लिम कार्यकर्ताओं को राज्य हज समिति में सदस्य बनाकर सम्मान देने का काम किया गया। हाजी नफीस कुरैशी पूर्व में भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रहे। पिछले काफी वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में रहकर भाजपा की नीतियों को बढ़ाने का काम किया। हाजी तनवीर कुरैशी, मुसर्रत कुरैशी, चौधरी अतीक कुरैशी, सलीम कुरैशी, पत्रकार रियाज कुरैशी, आफताब आलम, रिजवान कुरैशी, हाजी नौशाद अली के साथ बिरादरी के लोगों ने उन्हें फोन पर बधाई दी।

Shopping Basket