📅 बुधवार, 16 सितंबर 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
रुड़की में HRDA की बड़ी कार्रवाई, मेयर परिवार से जुड़े तीन निर्माण सील बृहस्पतिवार बाजार से जाम और अतिक्रमण की समस्या, नगर निगम की भूमिका पर उठे सवाल रुड़की में तेजी से खुल रहे हुक्का पार्लर, युवाओं के भविष्य को लेकर उठे सवाल बेशकीमती फैंसी खंभों से लाइटें गायब, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल मंगलौर कन्या पाठशाला में 630 छात्राओं को निशुल्क स्कूल सालियर बूथ पर 141 मतदाताओं के नामों पर आपत्ति, विधायक तीन बसों में ग्रामीणों को लेकर पहुंचे तहसील अब्दुल कलाम चौक पर दो पक्षों में विवाद, पांच रोग हिरासत में ऑनलाइन कारोबार में रिटर्न के नाम पर ‘गोलमाल’ का आरोप

ऑपरेशन प्रहार का डबल अटैक: नशे के सौदागर और बाइक चोर दोनों चढ़े पुलिस के हत्थे

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 17 जून 2026 (3 महीने पहले) 👁 2.9K बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
ऑपरेशन प्रहार का डबल अटैक: नशे के सौदागर और बाइक चोर दोनों चढ़े पुलिस के हत्थे

44 नशीले इंजेक्शन बरामद, चोरी की बाइक भी हुई बरामद

एसओ अंकुर शर्मा के नेतृत्व में बुग्गावाला पुलिस की दो बड़ी सफलताएं

रुड़की। एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार और ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत बुग्गावाला पुलिस ने लगातार दूसरे दिन दो बड़ी सफलताएं हासिल करते हुए एक ओर नशे के कारोबार पर प्रहार किया तो दूसरी ओर बाइक चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस की इन कार्रवाइयों से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

पहले मामले में बुग्गावाला पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने रोशनाबाद-बुग्गावाला मार्ग पर ग्राम कुड़कावाला तिराहे के पास चेकिंग के दौरान ज्वालापुर निवासी कुर्बान पुत्र इसरार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 44 प्रतिबंधित लीजेसिक इंजेक्शन बरामद हुए। बरामद इंजेक्शनों की कुल मात्रा 88 एमजी बताई गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई बड़े ड्रग पैडलरों के नाम उजागर किए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक काली पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। वहीं, दूसरे मामले में बुग्गावाला पुलिस ने महज चार दिन के भीतर बाइक चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। ग्राम बंजारेवाला निवासी शेखर चौहान की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल 12 जून की रात उनके घेर से चोरी हो गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और लगातार सुरागरसी की।

पुलिस टीम ने बुधवार को बंजारेवाला पुल के पास से दीपक पुत्र राकेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर ग्राम गोकुलवाला के खेत से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बुग्गावाला पुलिस की इन दोनों कार्रवाइयों को अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशा तस्करों, चोरों और अन्य अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।