📅 सोमवार, 24 अगस्त 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
बीटी गंज मुख्य चौराहे पर खुले गड्ढे बने हादसों का कारण तेज बहाव में बह रहे 24 वर्षीय जायरीन को आपदा राहत दल ने सकुशल बचाया गौकशी के मामले में पांच वांछित आरोपी गिरफ्तार घर लौट रहे कैंटीन संचालक पर बरसीं गोलियां, ढंडेरा में युवक की हत्या से सनसनी कलियर कांवड़ पटरी पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत कलियर गंग नहर में डूब रहे बालक को जल पुलिस जवानों ने बचाया युवक ने पुलिसकर्मी का हाथ पकड़कर चबा डाला अंगूठा! चाकू से गला काटकर फेंका शव

रूहालकी दयालपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, फायरिंग की अफवाह से मचा हड़कंप

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 17 जून 2026 (2 महीने पहले) 👁 4.1K बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
रूहालकी दयालपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, फायरिंग की अफवाह से मचा हड़कंप

लाठी-डंडों से हुआ हमला, युवक घायल होकर अस्पताल पहुंचा

रुड़की। भगवानपुर क्षेत्र के रूहालकी दयालपुर गांव में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा गया। घटना के दौरान फायरिंग होने की चर्चा फैलने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े दस बजे गांव निवासी ऋतिक का गांव के ही एक अन्य युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग मौके पर जुट गए। आरोप है कि इसके बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई, जिसमें लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया। संघर्ष के दौरान ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बीच किसी व्यक्ति द्वारा फायरिंग होने की सूचना फैला दी गई। फायरिंग की चर्चा सुनते ही भगवानपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे मामले की पड़ताल की। पुलिस ने गांव में लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। भगवानपुर पुलिस के अनुसार गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट और विवाद की घटना हुई थी। प्रारंभिक जांच में फायरिंग की बात सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फायरिंग की अफवाह फैलाई गई थी, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस के अनुसार, एक पक्ष की ओर से मामले में तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।