📅 सोमवार, 24 अगस्त 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
बीटी गंज मुख्य चौराहे पर खुले गड्ढे बने हादसों का कारण तेज बहाव में बह रहे 24 वर्षीय जायरीन को आपदा राहत दल ने सकुशल बचाया गौकशी के मामले में पांच वांछित आरोपी गिरफ्तार घर लौट रहे कैंटीन संचालक पर बरसीं गोलियां, ढंडेरा में युवक की हत्या से सनसनी कलियर कांवड़ पटरी पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत कलियर गंग नहर में डूब रहे बालक को जल पुलिस जवानों ने बचाया युवक ने पुलिसकर्मी का हाथ पकड़कर चबा डाला अंगूठा! चाकू से गला काटकर फेंका शव

रविवार की शाम रुड़की की रफ्तार थमी, चंद्रशेखर चौक से बाजार तक जाम में फंसा शहर

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 14 जून 2026 (2 महीने पहले) 👁 3.8K बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
रविवार की शाम रुड़की की रफ्तार थमी, चंद्रशेखर चौक से बाजार तक जाम में फंसा शहर

कोतवाली से चंद कदम दूर घंटों जाम का झाम! रात तक बेहाल रहे राहगीर और स्थानीय दुकानदार

रुड़की। रविवार शाम रुड़की शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सिविल लाइंस क्षेत्र के चंद्रशेखर चौक, नगर निगम पुल, नया पुल, गंगनहर पटरी मार्ग और बीटीगंज बाजार से हाईवे की सड़के तक वाहनों का ऐसा दबाव बना कि पूरे क्षेत्र में लंबा जाम लग गया। हालात यह रहे कि वाहन रेंगते नजर आए और लोग घंटों सड़क पर फंसे रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम होते ही बाजारों में खरीदारी और आवागमन बढ़ने से चंद्रशेखर चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। देखते ही देखते जाम नगर निगम पुल, नए पुल और गंगनहर पटरी तक फैल गया। सबसे हैरानी की बात यह रही कि सिविल लाइंस कोतवाली और रुड़की ट्रैफिक लाइन से महज 500 मीटर की दूरी पर जाम लगने के बावजूद काफी देर तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नजर नहीं आया। यातायात नियंत्रण के अभाव में वाहन चालक आपस में उलझते दिखाई दिए और कई बार स्थिति तनावपूर्ण भी बनी। जाम का असर बीटीगंज बाजार और आसपास के व्यापारिक क्षेत्रों पर भी पड़ा। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में भारी परेशानी हुई, जिससे कारोबार प्रभावित हुआ। वहीं, राहगीरों,और बुजुर्गों को भी लंबे समय तक जाम में फंसे रहने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद भी हालात सामान्य नहीं हो सके। रात करीब नौ बजे तक चंद्रशेखर चौक और उससे जुड़े मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही।

लोगों का कहना है कि शहर में बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए प्रमुख चौराहों पर नियमित यातायात व्यवस्था और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचा जा सके।