📅 सोमवार, 24 अगस्त 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
बीटी गंज मुख्य चौराहे पर खुले गड्ढे बने हादसों का कारण तेज बहाव में बह रहे 24 वर्षीय जायरीन को आपदा राहत दल ने सकुशल बचाया गौकशी के मामले में पांच वांछित आरोपी गिरफ्तार घर लौट रहे कैंटीन संचालक पर बरसीं गोलियां, ढंडेरा में युवक की हत्या से सनसनी कलियर कांवड़ पटरी पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत कलियर गंग नहर में डूब रहे बालक को जल पुलिस जवानों ने बचाया युवक ने पुलिसकर्मी का हाथ पकड़कर चबा डाला अंगूठा! चाकू से गला काटकर फेंका शव

तीन दिन में फायरिंग कांड का आरोपी सलाखों के पीछे, इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव की अगुवाई में गंगनहर पुलिस की बड़ी कामयाबी

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 13 जून 2026 (2 महीने पहले) 👁 2.1K बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
तीन दिन में फायरिंग कांड का आरोपी सलाखों के पीछे, इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव की अगुवाई में गंगनहर पुलिस की बड़ी कामयाबी

इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया

वारदात के महज तीन दिन के भीतर आरोपी तक पहुंचना पुलिस की सक्रिय कार्यशैली और प्रभावी रणनीति का है प्रमाण

रुड़की। जेल के बाहर हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात में गंगनहर पुलिस ने तेजी और मुस्तैदी का परिचय देते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के महज तीन दिन के भीतर आरोपी तक पहुंचना पुलिस की सक्रिय कार्यशैली और प्रभावी रणनीति का प्रमाण माना जा रहा है। इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार 11 जून को रामपुर निवासी अफजाल ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि पांच से छह युवकों ने उसके पुत्र के दोस्त समेत अन्य युवकों पर जानलेवा फायरिंग की थी। आरोपियों ने मौके पर दहशत फैलाने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए गंगनहर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूचनाओं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार की जा रही कार्रवाई के बीच शनिवार को पुलिस ने रामनगर चौक से समीर निवासी रामपुर चुंगी, गली नंबर-9, रुड़की को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि फायरिंग जैसी गंभीर घटना में पुलिस द्वारा इतनी जल्दी आरोपी तक पहुंचना सराहनीय है। इससे आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और अपराधियों में पुलिस का खौफ भी बढ़ा है।

इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

गंगनहर पुलिस की इस कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि जनपद में अपराध करने वालों के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता रहेगा।