📅 सोमवार, 24 अगस्त 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
बीटी गंज मुख्य चौराहे पर खुले गड्ढे बने हादसों का कारण तेज बहाव में बह रहे 24 वर्षीय जायरीन को आपदा राहत दल ने सकुशल बचाया गौकशी के मामले में पांच वांछित आरोपी गिरफ्तार घर लौट रहे कैंटीन संचालक पर बरसीं गोलियां, ढंडेरा में युवक की हत्या से सनसनी कलियर कांवड़ पटरी पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत कलियर गंग नहर में डूब रहे बालक को जल पुलिस जवानों ने बचाया युवक ने पुलिसकर्मी का हाथ पकड़कर चबा डाला अंगूठा! चाकू से गला काटकर फेंका शव

क्रिकेट बैट बना हथियार! रुड़की में युवक पर बरसाए वार, मारपीट का वीडियो वायरल

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 9 जून 2026 (2 महीने पहले) 👁 2.5K बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
क्रिकेट बैट बना हथियार! रुड़की में युवक पर बरसाए वार, मारपीट का वीडियो वायरल

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी मोहल्ले में एक युवक को क्रिकेट बैट से बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक दूसरे युवक पर लगातार क्रिकेट बैट से हमला करता दिखाई दे रहा है।

जानकारी के अनुसार, मामला पांच जून की रात का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक दूसरे युवक पर क्रिकेट बैट से ताबड़तोड़ वार करता नजर आ रहा है। हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि पूरी घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक मुकुल के पिता सतीश कुमार ने आरोप लगाया कि उनका बेटा एक निजी कंपनी में कार्यरत है। पांच जून की रात उसे फोन कर बुलाया गया था। आरोप है कि रविदास मंदिर के पास आकाश नामक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मुकुल के साथ मारपीट की। उनका कहना है कि घटना के दौरान दो अन्य युवक भी मौके पर मौजूद थे और पूरी वारदात सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई।

परिजनों का आरोप है कि युवक को जानबूझकर बुलाकर हमला किया गया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भी घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। सीओ रुड़की ओशिन जोशी ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में आ चुकी है। पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त कर ली गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।