📅 मंगलवार, 25 अगस्त 2026 हमारे बारे में संपर्क करें
IBN7 INDIA
🔴 ब्रेकिंग
सिविल लाइंस में नजूल भूमि पर हो रहे निर्माणों पर उठे सवाल कैंप में आसान नक्शा पास कराने के दावे, दफ्तर पहुंचते ही व्यवस्था के अलग रंग! तालाब किनारे सहबान को गोली मारकर भागा हमलावर, गांव में मचा हड़कंप रुड़की में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या खबर का असर: नींद से जागा जल संस्थान, चंद घंटों में गड्ढे भरने पहुंची जेसीबी बीटी गंज मुख्य चौराहे पर खुले गड्ढे बने हादसों का कारण तेज बहाव में बह रहे 24 वर्षीय जायरीन को आपदा राहत दल ने सकुशल बचाया गौकशी के मामले में पांच वांछित आरोपी गिरफ्तार

सर्राफा दुकान से लाखों की जेवर चोरी के मामले में शातिर गिरोह को बागपत पुलिस ने गिरफ्तार किया है

✍️ IBN7 INDIA डेस्क 🗓 8 जून 2026 (2 महीने पहले) 👁 1.1K बार पढ़ा गया
साझा करें: WhatsApp Facebook X
विज्ञापनविज्ञापन
सर्राफा दुकान से लाखों की जेवर चोरी के मामले में शातिर गिरोह को बागपत पुलिस ने गिरफ्तार किया है

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पूर्वी अंबर तालाब में विनोद खन्ना की सर्राफा की दुकान है। चार जून की रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर लाखों की कीमत के जेवर और नगदी चोरी कर ली थी।

रविवार को चोरी के मामले में बागपत जिले के थाना बिनौली पुलिस ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी कि रुड़की में सर्राफा की दुकान से चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है। इस बीच स्थानीय पुलिस को पता चला कि गिरोह ने बागपत में 23 मई को एक मकान और 30 मई को एक सर्राफा की दुकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नगदी चोरी की थी। बागपत पुलिस ने जानकारी दी कि गिरोह के पास से रुड़की सर्राफा की दुकान से चोरी हुए सामान में से तीन कड़े, दो जोड़ी पाजेब, एक गले का सेट, एक जोड़ी कान की बाली बरामद हुई है। शोएब निवासी भैंसा रोड नागर कॉलोनी, कस्बा मवाना जिला मेरठ, उसकी पत्नी और आफताब आलम निवासी शांतिनगर, थाना कृष्णानगर दिल्ली को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले में रुड़की पुलिस तीनों को बी वारंट पर रुड़की लाने की तैयारी कर रही है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि जानकारी मिली है बागपत पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है लेकिन अभी हमारे द्वारा जानकारी जुटा जा रही है कि जिन लोगों ने गंगरार क्षेत्र अंतर्गत अंबर तालाब में सर्राफा की दुकान में चोरी की थी क्या वह यही आरोपी हैं या कोई और जल्द ही चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

गिरोह पर दर्ज हैं 15 लूट और चोरी के केस

बागपत पुलिस ने रुड़की पुलिस को जानकारी दी कि गिरोह पर बागपत और गाजियाबाद में चोरी और लूट के करीब 15 केस दर्ज हैं। साथ गिरोह में दो और सदस्य शामिल हैं, जो अभी तक फरार चल रहे हैं। इसके अलावा गिरोह चोरी करने से वाले कार से रेकी करता है। इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देता है।